{"_id":"5f7a23998ebc3e9bb80b9376","slug":"ghazibad-news-shahibabad-news-gbd20651222","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रन बैंक के नोटों से ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रन बैंक के नोटों से ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ड्रेन बैंक के नोटों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
लोनी। पुलिस ने चिल्ड्रेन बैंक के नोटों का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी करने वाले दो ठगों को इकराम नगर कॉलोनी के एक घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चिल्ड्रेन बैंक के नकली नोटों की गड्डियां और तमंचा बरामद किया है।
लोनी कोतवाली एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग असली नोट बताकर मनोरंजन बैंक के नकली नोट देकर ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम को इकराम राम नगर कॉलोनी निवासी वशीर के घर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो ठगों सनब्बर निवासी कुशीनगर और चंद्रप्रकाश निवासी मौजपुर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वशीर फरार हो गया है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घर से करीब चालीस लाख रुपये के मनोरंजन (चिल्ड्रेन) बैंक के पांच सौ के नोट की 75 गड्डी, दो सौ के नोट की 50 गड्डी और 100 के दस गड्डी, रंग, ब्रश, लेडिज पर्स और एक तमंचा बरामद हुआ।
ऐसे करते थे ठगी
गिरोह के सदस्य एक लाख बदले में तीन लाख रुपये देने का प्रलोभन देकर लोग को ठगते थे। पूछताछ में ठगों ने बताया कि ये अपने साथी वशीर के साथ मिलकर नकली नोट की गड्डियों के ऊपर और नीचे एक-एक असली नोट लगाकर पैक कर देते थे। इन्होंने अब तक 20 से 25 लोग के साथ ठगी करना स्वीकार किया है। रविवार दोपहर दोनों ठगों को जेल भेजा गया है। पुलिस टीम वशीर समेत अन्य ठगों की तलाश में जुटी है।