फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GHAZIBAD NEWS

फ्लाइट कैंसिल की सूचना न देने पर एयरपोर्ट पर हंगामा, पहुंची पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
GHAZIBAD NEWS
कैंसिल फ्लाइट की सूचना न देने पर एयरपोर्ट पर हंगामा
विज्ञापन

साहिबाबाद। फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना यात्रियों को न मिलने पर हिंडन एयरपोर्ट पर हंगामा हो गया। पिथौरागढ़ जाने वाले नाराज दो यात्रियों की एविएशन कंपनी के स्टाफ से बुधवार को नोकझोंक हो गई। एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्री में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस अधिकारी ने गुस्से में आकर 112 नंबर डायल कर पीसीआर बुला ली और लिखित शिकायत दी। पीसीआर ने एविएशन कंपनी के दो स्टाफ को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी पर सीओ बॉर्डर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह कराई गई। एविएशन कंपनी ने दोनों पैसेंजर को सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ भिजवाया।
हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन सप्ताह से रद्द चल रही है। बुधवार को भी फ्लाइट कैंसल थी। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह 11 बजे के करीब पिथौरागढ़ जाने के लिए दो पैसेंजर पहुंच गए। चेक इन काउंटर पर उन्हें मालूम हुआ कि फ्लाइट कैंसिल है और इसकी पूर्व सूचना यात्रियों को दी जा चुकी है। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मैसेज न मिलने की बात कही। हेरिटेज एविएशन कंपनी के स्टाफ के साथ उनकी झड़प हो गई। पुलिस अधिकारी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एविएशन कंपनी के दो स्टाफ को पीसीआर में बैठा लिया। मामला बिगड़ता देखकर एयरपोर्ट पर तैनात पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने लगे। इस दौरान किसी ने सीओ डा. राकेश मिश्रा को जानकारी दी। वहां पहुंचकर उन्होनें स्थिति को संभालने की कोशिश की। करीब दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद एविएशन कंपनी ने मैसेज न मिलने की गलती स्वीकार की और हेड ऑफिस संपर्क किया। हेड ऑफिस से उन दोनों पैसेंजर को टैक्सी बुक कर पिथौरागढ़ रवाना किया गया। बाद में पुलिस अधिकरी ने अपनी लिखित शिकायत भी वापस ले ली। हिंडन एयरपोर्ट पर ऐसा पहली बार हुआ, इससे वहां तैनात स्टाफ भी परेशान हो गया।
विज्ञापन

कल से सुचारू होगी पिथौरागढ़ की हवाई यात्रा
तीन हफ्ते से बंद पड़ी हिंडन पिथौरागढ़ फ्लाइट के शनिवार से उड़ने की उम्मीद है। एविएशन कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस होकर आई फ्लाइट देहरादून पहुंच चुकी है। वहां से पिथौरागढ़ के बीच शुक्रवार को फ्लाइट ऑपरेशन में रहेगी। शनिवार को हिंडन के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी। बता दें कि हिंडन-पिथौरागढ़ के बीच 29 अक्तूबर से ही फ्लाइट बंद है। उस समय 10 नवंबर तक के लिए फ्लाइट सर्विस बंद होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद दो बार और यह तारीख आगे बढ़ी। 10 के बाद 16 नवंबर से सर्विस शुरू होने की बात थी, उसके बाद फिर 20 नवंबर तक के लिए फ्लाइट रद्द की गई। अब 23 नवंबर से फ्लाइट शुरू होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed