{"_id":"5d7fde8f8ebc3e93d228fce0","slug":"ghazibad-news-shahibabad-news-gbd1845675126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 14 माह की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 14 माह की बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 14 माह की बच्ची की मौत
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के मकनपुरम में रविवार सुबह पानी से भरी बाल्टी में गिरने से 14 माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मां उसे बाथरूम में छोडकर कपड़े लेने कमरे मे चली गई थी, इस दौरान यह हादसा हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
इंदिरापुरम के मकनपुर में कारोबारी कन्हैया त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक बेटा आयुष (5) और बेटी अवनी (14 माह) है। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे अवनी की मां उसको को नहलाने के लिए बाथरूम में ले गईं। अवनी बाथरूम में खेलने लगी तभी मां कपड़े लेने कमरे में चली गई। कपड़े लेकर लौटीं तो अवनी पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिरी हुई थी। उसके दोनों पैर ऊपर थे। यह देख मां की चीख निकल गई। आनन फानन में उन्होंने बच्ची को बाल्टी से बाहर निकाला। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बच्ची को पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बाथरूम में स्टूल रखा हुआ था। परिजनों को आशंका है कि खेलने के दौरान स्टूल पर चढ़ने के दौरान बच्ची गिरी होगी। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। एएसपी इंदिरापुरम केशव कुमार ने बताया कि बच्ची के बाल्टी में गिरकर मौत होने की सूचना मिली थी। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम
अवनी अपने परिवार की सबसे छोटी सदस्य थी। इसके चलते अवनी को सब बहुत लाड़ प्यार करते थे। बच्ची की मौत की से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों में भी इस घटना के बाद दहशत है। जिसको भी हादसे की जानकारी हुई वह पीड़ित के घर की ओर पहुंच गया। सोमवार को भी रिश्तेदार, दोस्त आदि लोग सांत्वना देने पहुंचे।