फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

हिंडन रिवर फ्रंट के निर्माण का जल्द तैयार होगा खाका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
हिंडन रिवर फ्रंट के निर्माण का जल्द तैयार होगा खाका
विज्ञापन

गाजियाबाद। लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित होने वाले हिंडन रिवर फ्रंट के निर्माण का जल्द खाका खींचा जाएगा। जीडीए की मांग पर सिंचाई विभाग अगले डेढ़ सप्ताह के अंदर हिंडन रिवर फ्रंट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट जीडीए को सौंपेगा। डीपीआर के साथ सिंचाई विभाग की ओर से रिवर फ्रंट की साइट पर मिट्टी की जांच की आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट सौंपी जाएंगी। इसके बाद निर्माण संबंधी आगे की कवायद शुरू होगी।
प्राधिकरण की योजना हिंडन नदी और सिटी फॉरेस्ट किनारे रिवर फ्रंट तैयार करने की है। डीपीआर पर आने वाला खर्च जीडीए खुद वहन करेगा। करहेड़ा से कनावनी पर हिंडन के पुराने रेलवे पुल तक हिंडन रिवर फ्रंट के विकास की योजना है। इस बीच हिंडन नदी में पानी बढ़ने के बावजूद रिवर फ्रंट को कोई नुकसान नहीं होगा। जीडीए और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से किए गए संयुक्त सर्वे में इस स्थान का चयन रिवर फ्रंट के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जीडीए अधिकारियों की मानें तो हिंडन रिवर फ्रंट परियोजना के विकास पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फाइनल बजट डीपीआर तैयार होने के बाद तय हो सकेगा। प्राधिकरण की योजना प्रोजेक्ट को चार चरणों में पूरा करने की है। हिंडन के दोनों ओर चार किमी क्षेत्र में रिवर फ्रंट विकसित होना है। प्रोजेक्ट में प्रति किमी 50 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। उप-निदेशक उद्यान एसपी शिशोदिया ने बताया कि सिंचाई विभाग ने हिंडन रिवर फ्रंट की डीपीआर को डेढ़ सप्ताह के अंदर सौंपने की बात कही है। डीपीआर के आने पर कुल बजट के तय होने के बाद निर्माण संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वॉकिंग ट्रैक के साथ यह सुविधाएं होंगी विकसित
रिवर फ्रंट में लोगों के सुबह-शाम घूमने और प्रकृति के नजदीक रहने के लिए वॉकिंग कॉरिडोर बनाया जाएगा। वॉकिंग कॉरिडोर को कांक्रीट की जगह घास और छायादार पेड़-पौधों से सजाया जाएगा। हिंडन रिवर फ्रंट के जरिए शहरवासियों के लिए नया पिकनिक स्पॉट मिल सकेगा। रिवर फ्रंट के एक ओर सिटी फॉरेस्ट तो दूसरी ओर राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड का अनूठा नजारा दिखाई देगा। रिवर फ्रंट में टहलने केलिए वॉकिंग कॉरिडोर में जगह-जगह बेंच लगाई जाएंगी। यहां बैठकर लोग नदी का अनूठा नजारा देख सकेंगे। वहीं रिवर फ्रंट के दोनों किनारों पर सुंदर लैंडस्केपिंग करने के साथ आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। सड़क से सटी जमीन को सुंदरता प्रदान करने के लिए हरी घास भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed