फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

तस्करों ने की पुलिस टीम को कुचसने की कोशिश, ५० लाख की शराब पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
मसूरी में पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश, 50 लाख की शराब पकड़ी
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में अब तक की शराब की सबसे बड़ी खेप पकड़ने का दावा करते हुए मसूरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश भी की। अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा से तस्करी कर शराब मुरादाबाद ले जायी जा रही थी। ट्रक से अंग्रेजी शराब की 570 पेटियां बरामद हुईं, जिनकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है।
मसूरी एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर ने सूूचना दी कि हरियाणा के अंबाला से ट्रक में अवैध शराब लोड कर गाजियाबाद के रास्ते मुरादाबाद ले जायी जा रही है। इसके बाद टीम ने हाईवे स्थित भूड़गढ़ी बंबे के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में संदिग्ध ट्रक वहां पहुंच गया। रूकने का इशारा करने पर चालक ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी और सड़क किनारे खड़ी पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने जैसे-तैसे घेराबंदी कर ट्रक रुकवा लिया। ट्रक रुकते ही एक आरोपी उसमें से उतरकर भाग गया, जबकि चालक को पुलिस ने दबोच लिया। चालक की पहचान अंबाला के गंगडेरी निवासी गुरमेल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जाई जा रही थी शराब
सीओ सदर अंशु जैन ने बताया कि ट्रक से नामी कंपनियोंकी अंग्रेजी शराब की 570 पेटियां बरामद हुई हैं। खुले बाजार में शराब की कीमत 50 लाथ रुपये से अधिक है। वहीं, आबकारी विभाग के अनुसार उक्त तस्करी से सरकार के22 लाख 95व हजार 560 रुपये का नुकसान हो रहा था, जो होने से बच गया। एसएचओ केमुताबिक उक्त ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed