{"_id":"5d7fe0ac8ebc3e01506ee346","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-news-gbd1845678109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल के बाद यति नरसिंहानंद का गनर हटा, दो नए मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल के बाद यति नरसिंहानंद का गनर हटा, दो नए मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाल के बाद यति नरसिंहानंद का गनर हटा, दो और केस दर्ज
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी थानाक्षेत्र में डासना देवी मंदिर पर पंचायत के दौरान बम्हैटा-अच्छेजा गांव के दो पक्षों के बीच भिड़ंत के बाद पुलिस उत्पातियों पर सख्ती के मूड में है। पुलिस ने सोमवार को यति नरसिंहानंद की सुरक्षा वापस लेते हुए गनर को हटा दिया। साथ ही गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। एहतियात के तौर पर डासना देवी मंदिर, बम्हैटा व लालकुआं पर पुलिस-पीएसी तैनात की गई है तो वहीं, सोशल मीडिया पर संघर्ष की वीडियो वायरल करने पर दो नए मुकदमे सोमवार को दर्ज किए गए।
रविवार को हुए बवाल के बाद डीएम अजय शंकर पांडेय व एसएसपी सुधीर कुमार सिंह डासना देवी मंदिर पहुंचे और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी लेते हुए पुलिस को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने दो टूक कहा कि माहौल खराब करने वालों के किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए। एसएसपी ने मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद की सुरक्षा वापस लेने के निर्देश दिए।
संयुक्त कार्रवाई करेगी दो जिलों की पुलिस : एडीजी
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि कानून-व्यवस्था कामय रखना पुलिस की प्राथमिकता में है। अगर कोई व्यक्ति कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ निश्चित तौर पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। उत्पात मचाने वाले आरोपियों के खिलाफ गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर पुलिस को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली व सिहानी गेट में दो नए मामले दर्ज
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। इसी कड़ी में संघर्ष की वीडियो डालने केसंबंध में दो नए मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत एक मुकदमा नगर कोतवाली तो दूसरा सिहानी गेट थाने में दर्ज किया गया है। दो नए मुकदमों के बाद बवाल में अब तक दर्ज मुकदमों की संख्या छह पहुंच गई है। दो मामले सिहानी गेट, दो कविनगर, एक मसूरी और एक नगर कोतवाली में दर्ज है।
गनर ने पुलिस लाइन में कराई आमद
एसएसपी के निर्देश के बाद यति नरसिंहानंद सरस्वती की सुरक्षा हटा ली गई है। एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा में तैनात सिपाही ने सोमवार को पुलिस लाइन में आमद करा ली है। महंत व उनका साथी अनिल यादव फरार हैं। उनकी व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
लखनऊ से रिपोर्ट तलब, ली जा रही अपडेट
दो पक्षों में हुए बवाल के बाद लखनऊ से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। वहीं, एडीजी-कानून व्यवस्था गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर पुलिस से पल-पल की अपटेड ले रहे हैं। माहौल खराब करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देेश लखनऊ से भी दिए गए हैं।
शुरू से अब तक यूं चला घटनाक्रम
गौरतलब है कि करीब एक माह पहले सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बम्हैटा व अच्छेजा गांव के युवकों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है। दोनों पक्षों की तरफ से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई। गत शुक्रवार को अच्छेजा के युवकों ने लालकुआं पर रैली निकाली तो बम्हैटा के युवक भी पहुंच गए, जिसके बाद भिड़ंत हो गई। पथराव-तोड़फोड़ के बीच सड़क पर भगदड़ मच गई थी। लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर व यति नरसिंहानंद ने मध्यस्थता कर शुक्रवार देररात दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। दोनों पक्षों को गले मिलवाने के लिए रविवार को डासना देवी मंदिर में दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने अर्द्धनग्न होकर नारेबाजी की थी, जिसको लेकर दूसरे पक्ष केयुवा तैश में आ गए थे। देखते ही देखते पुलिस के सामने पथराव-तोड़फोड़ व फायरिंग शुरू हो गई थी। पुलिस को लाठीचार्ज कर हालात संभालने पड़े थे। इसके बाद पुलिस ने यति नरसिंहानंद सरस्वती व अनिल यादव समेत 100 लोगों के खिलाफ बलवा भड़काने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।