{"_id":"6074a7e18ebc3ec39d61473f","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-city-news-gbd2170691188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, युवती की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, युवती की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, युवती की मौत, पांच घायल
साहिबाबाद। मोहननगर चौराहे पर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। टेंपो और ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे अन्य लोगों ने सही इलाज न मिलने और चालक की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह सभी को शांत करवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वसुंधरा की ओर से एक टेंपो छह सवारियां लेकर मोहननगर चौराहे पर पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार सभी छह सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है। लोगों के हंगामे की सूचना पर सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे, एसएचओ लिंकरोड रण सिंह और एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक युवती की पहचान अस्मिता गौतम (21) निवासी डी ब्लॉक आश्रम रोड नंदग्राम के रूप में हुई है। सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ट्रक को कब्जे में और परिचालक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
बेटी की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
ओमप्रकाश गौतम डी ब्लॉक नंदग्राम में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। मृतक अस्मिता सबसे बड़ी थी। उससे छोटे दो भाई हैं। अस्मिता वैशाली सेक्टर एक स्थित क्लाउड नाइन में एक शोरूम में काम करती थी। बेटी की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उनका रो रो कर बुरा हाल है। अस्मिता की मां ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही उससे बात हुई थी। उसने नवरात्रों के लिए व्रत का सामान लाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
यह लोग हुए घायल
एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि हादसे में बीकॉम की छात्रा सिमरन (20) निवासी वसुंधरा सेक्टर टू सी, राखी चौहान (26) निवासी करहेड़ा साहिबाबाद, विनायक शर्मा (31) निवासी पल्लवपुरम मेरठ, रवि निवासी (25) नंदग्राम, कृष्णा निवासी भोपुरा घायल हैं। सभी का नरेंद्र मोहन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सड़क पर सवारियां उतारते हैं वाहन चालक
हादसे के बाद लोग अस्पताल पहुंचे। लोगों का आरोप है कि मोहननगर चौराहे पर बीच में खड़े होकर ऑटो-टेंपो और बस चालक सवारियां उतारते-चढ़ाते हैं। इससे आए दिन हादसे और जाम लगता है। पास खड़ी पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। इस संबंध में स्थानीय लोग कई बार ट्वीट कर शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।