{"_id":"5f88a5648ebc3e9b9f372158","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-city-news-gbd207105959","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः किसानों को जागरूक करने के लिए डीएम ने खुद काटी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः किसानों को जागरूक करने के लिए डीएम ने खुद काटी फसल
Fri, 16 Oct 2020 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए डीएम अजय शंकर पांडेय ने काटी फसल
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय ने बृहस्पतिवार को भिक्कनपुर गांव में आयोजित एक गोष्ठी में किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही फसल की कटाई कैसे करें कि पराली न बचे, ये बताने के लिए खुद फसल की कटाई की। इस दौरान उन्होंने जिले में धान की पैदावार की जानकारी भी ली। साथ ही सभी को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हाल में पराली न जलाई जाए।
विज्ञापन
डीएम सहित कृषि विभाग के अधिकारी बृहस्पतिवार को भिक्कनपुर गांव पहुंचे। यहां डीएम ने गोष्ठी में किसानों को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। डीएम ने कहा कि दिनों दिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
यदि पराली जलाई गई तो प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाएगा। इसका हर किसी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने खेतों का निरीक्षण किया और धान की उपज की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने खुद फसल काटकर किसानों को बताया कि कैसे फसल काटें कि पराली न बचे। साथ ही उन्होंने पराली को जलाने के बजाय अन्य उपायों द्वारा निस्तारित करने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी राकेश मौर्य ने बताया कि जिले में 10800 हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है। जिसमें बासमती और सुगंधा अधिक बोया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार धान की औसत पैदावार जानने के लिए 28 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने एक खेत में फसल की कटाई कराई, जिसमें 54 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज आंकी गई। इस दौरान तहसीलदार प्रर्वधन शर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी सुशील गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।