फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

लड़की से मिलवाने की बहाने डीयू के छात्र को अगवा कर 15 लाख की फिरौती मांगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
लड़की से मिलवाने के बहाने डीयू के छात्र को अगवा कर 15 लाख की फिरौती मांगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। लड़की से मिलवाने के बहाने खोड़ा की मास्टर पार्क कॉलोनी निवासी डीयू के छात्र सौरभ शुक्ला (20) का बुधवार रात अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने छात्र के मोबाइल से ही उसके कारोबारी पिता विनय शुक्ला को फोन करके फिरौती में 15 लाख रुपये मांगे। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी तो वह उनके बेटे के दो टुकड़े कर देंगे। चंद घंटों में ही घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने सौरभ के जिगरी दोस्त हर्षित निवासी गंगा विहार खोड़ा समेत पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक हर्षित ही घटना का मास्टरमाइंड था। उसने कर्ज चुकाने और शौक पूरे करने के लिए वारदात की थी। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने 20 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है।
मास्टर पार्क कॉलोनी निवासी विनय शुक्ला खोड़ा में ही टेलरिंग सामान की शॉप चलाते हैं। सौरभ के अलावा उनका एक और बेटा है। सौरभ डीयू में बीकॉम सेकेंड ईयर का छात्र है। विनय शुक्ला ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे सौरभ का दोस्त हर्षित उसे घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद सौरभ घर नहीं लौटा। रात करीब सवा 10 बजे उनके पास सौरभ के ही नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि उनका बेटा उसके चंगुल में है। उसकी सलामती चाहते हो तो 15 लाख रुपये ले आओ। रकम न देने पर अपहरणकर्ताओं ने सौरभ की हत्या करने की धमकी दी। कॉल आते ही विनय और उनके परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने खोड़ा थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

शुरू में गुमराह करता रहा हर्षित, सख्ती पर खोला राज.............
एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए एसएसपी द्वारा खोड़ा पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस समेत पांच टीमों का गठन किया गया। कई दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हर्षित ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पहले पुलिस को गुमराह किया। वह पुलिस टीम को लेकर खोड़ा की गलियों में घुमाता रहा, लेकिन जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। इसके बाद पुलिस ने हर्षित द्वारा बताए गए फ्लैट पर छापामार कर सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया और मौके से अन्य बदमाशों आसिफ निवासी धौलाना हापुड़, रिजवान, संजय और सुधीर निवासीगण ककोड़ बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से पुलिस ने सौरभ का मोबाइल, रस्सी, सेलोटेप, तमंचा और तीन चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी से बंधा मिला सौरभ, हर्षित ने भी खुद के अगवा होने का किया नाटक...............
एसपी सिटी के मुताबिक अन्य बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि हर्षित ही अपहरणकांड का मास्टरमाइंड है। वही योजना के मुताबिक सौरभ को एक लड़की से मिलवाने की बात कहते हुए घर से बुलाकर नवनीत नगर खोड़ा स्थित उनके किराए के फ्लैट पर लाया था। फ्लैट पर आते ही उन्होंने सौरभ के साथ मारपीट की और फ्लैट पर आने की वजह पूछते हुए उसकी वीडियो बनाई। इसके बाद बदमाशों ने सौरभ को बंधक बना लिया और उसके मुंह पर सेलोटेप लगा दी। पुलिस ने फ्लैट पर पहुंच कर सौरभ को बंधनमुक्त किया। पुलिस का कहना है कि सौरभ को शक न हो इसके लिए बदमाशों ने हर्षित को भी बंधक बना लिया था। लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया था।
फिरौती के लिए की चार बार कॉल, रकम लेकर बुलाया मुजफ्फरनगर...........
सौरभ के पिता विनय शुक्ला ने बताया कि बदमाशों ने करीब सवा 10 बजे उन्हें फिरौती की पहली कॉल की थी। बदमाश ने उनसे कहा था कि उनका बेटा मेरे पास है। बेटे की सलामती चाहते हो तो 15 लाख रुपये लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचो। फिरौती के लिए बदमाशों ने उन्हें चार बार कॉल किया। हर बार बदमाश उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस का कहना है कि हर्षित को घर से ले जाने के दौरान सौरभ की मां ने उसे देखा था। लेकिन वह हर्षित को पहचानती नहीं थी, लेकिन पुलिस ने जब हर्षित की फोटो उसकी मां को दिखाई तो उसने हर्षित को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस तेजी से कार्रवाई में जुट गई।

12वीं पास है हर्षित, कई लोगों का उतारना था कर्ज...........
एसपी सिटी ने बताया कि बीते कई सालों से हर्षित की सौरभ से दोस्ती थी। हर्षित 12वीं पास छात्र है। आवारगी के चलते उस पर कर्ज हो गया था। हर्षित ने फिरौती की रकम पाने के लिए ही सौरभ का अपहरण किया था। इस रकम से हर्षित न सिर्फ अपना कर्ज उतारता, बल्कि महंगे शौक को भी पूरा करता। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह भी अय्याशी और मंहगे शौक पूरा करने के लिए ही इस अपहरणकांड में हर्षित के साथ जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed