फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

डॉट कॉम के लिए नहीं....... कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर से गन पॉइंट पर कार, मोबाइल और कैश लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर से गन प्वाइंट पर कार, मोबाइल और कैश लूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में आदित्य वर्ल्ड सिटी के पास कार सवार बदमाशों ने अर्बन होम्स सोसायटी निवासी निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मार्केटिंग मैनेजर आशुतोष वर्मा से गन प्वाइंट पर कार, मोबाइल, घड़ी और कैश लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी। तहरीर मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
एनएच-9 पर शाहपुर बम्हैटा गांव के पास आदित्य वर्ल्ड सिटी की अर्बन होम्स सोसायटी में रहने वाले आशुतोष वर्मा नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में प्रोजेक्ट मार्केटिंग मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे वह ऑफिस के कार्य से दिल्ली से गए थे। इस दौरान उनके साथ ऑफिस के दो अन्य लोग और भी थे। उन्होंने बताया कि वह कंपनी की स्विफ्ट कार में थे। रात करीब एक बजे वह गाजियाबाद के लिए चले। दोनों लोगों को उन्होंने साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में उतारा और इसके बाद घर के लिए चल दिए। उन्होंने बताया कि आदित्य वर्ल्ड सिटी के निकट पहुंचने पर एक कार ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। कार में से तीन बदमाश उतरे और गोली मारने की धमकी देते हुए कार, मोबाइल, घड़ी और दो हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने लूट की जानकारी आदित्य वर्ल्ड सिटी के गेट पर तैनात गार्ड के नंबर से पुलिस को दी। सूचना देने के करीब 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर बदमाशों की तलाश में हाथ-पैर मारे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

नगदी निकालकर थमा दिया पर्स, मांगने पर बैग भी दे दिया
आशुतोष वर्मा ने बताया कि उन्होंने पर्स ड्राइविंग वाली सीट के आगे शीशे पर रखा हुआ था। पर्स से नकदी निकालने के बाद बदमाशों ने उन्हें पर्स लौटा दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। आशुतोष वर्मा ने बताया कि गाड़ी में उनका बैग था। इसमें उनकी दवाइयों के अलावा कुछ महत्वपूर्ण कागजात थे। जिसे बदमाशों ने मांगने पर उन्हें दे दिया। इसके बाद दो बदमाश उनकी कार में बैठे, जबकि दो बदमाश अपनी वाली कार में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह गाजियाबाद में ही मिली मोबाइल की लोकेशन
पुलिस ने बताया कि आशुतोष वर्मा के लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। बुधवार की सुबह थोड़ी देर के लिए मोबाइल ऑन किया गया है। इसकी लोकेशन गाजियाबाद में ही मिली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed