फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabadnews

भाई-बहन का अपहरण, आरोपी को पिता ने दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziabadnews
बरामदगी के बाद पुलिस के साथ मासूम बच्चे और उनके माता-पिता। - फोटो : GHAZIABAD City
भाई-बहन का अपहरण, आरोपी को पिता ने दबोचा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र के इंद्रगढ़ी की आंबेडकर कॉलोनी निवासी राजू के दो मासूम बच्चों प्रिंस (8) और नैनी (3) का बुधवार रात अपहरण कर लिया गया था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक युवक दोनों बच्चों को ले जाते हुए दिखाई दिया। बच्चों के पिता व अन्य लोगों ने महरौली फाटक के पास आरोपी को दबोचकर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी के गांव पिपरिया कप्तान निवासी अरविंद के रूप में हुई है।
राजू इंद्रगढ़ी आंबेडकर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी गुड्डी के अलावा बेटा प्रिंस (3) व बेटी नैना (8) हैं। बुधवार रात करीब 8 बजे राजू के दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अगवा कर लिया गया। काफी देर तक बच्चों के वापस न आने पर पत्नी ने राजू को सूचना दी। राजू घर पहुंचा और मसूरी पुलिस को सूचना दी। एक साथ भाई-बहन के अगवा होने का पता चलते ही पुलिस के माथे पर बल पड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने भी टीमें गठित कर जिले में एबीसी स्कीम के तहत चेकिंग शुरू कर दी। घंटों खाक छानने के बाद भी बच्चों का कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन

पड़ोसी ने दिया बच्चों का सुराग
राजू का कहना है कि वह लोगों को साथ लेकर बच्चों की तलाश कर रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले जुगल किशोर ने बताया कि एक युवक उनके बच्चों को महरौली फाटक की तरफ ले जाता हुआ देखा गया है। इसके बाद उस रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो युवक लाल शर्ट में दिखा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई। रात करीब साढ़े 12 बजे राजू ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी युवक को महरौली फाटक के पास दबोचकर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी अरविंद व दोनों बच्चों को लेकर मसूरी थाने पहुंचे। हालांकि, बाद में पुलिस ने बच्चों की बरामदगी दिखाते हुए अपनी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बुरी नीयत से दोनों बच्चों को अगवा किया था। बच्चे आसानी से उसके साथ चलें, इसके लिए उसने उन्हें टॉफी व अन्य चीज दिलाने का लालच दिया था। इसके बाद वह उन्हें सुनसान इलाके की तरफ ले जाने लगा। बताया जा रहा है कि अगर आरोपी पकड़ा न जाता तो वह बच्चों के साथ कोई अनहोनी घटना कर उनकी हत्या कर सकता था। पुलिस के मुताबिक लखीमपुर खीरी निवासी आरोपी अरविंद बम्हैटा गांव में किराए पर रहकर मजदूरी करता है। वह इंद्रगढ़ी में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। वहीं से लौटते वक्त उसने बच्चों को अगवा कर लिया।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही चेकिंग के लिए एबीसी स्कीम लागू कर दी गई थी। चंद घंटों बाद ही लोगों की मदद से अपहर्ता को दबोचकर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed