फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad news Women farmers also took command of the movement

गाजियाबादः महिला किसानों ने भी संभाली आंदोलन की कमान, ट्रैक्टर चलाती नजर आईं

Fri, 08 Jan 2021 05:14 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2021 05:14 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad news Women farmers also took command of the movement
किसान आंदोलन - फोटो : amar ujala

तीनों कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर किसानों के बीते डेढ़ माह से जारी आंदोलन में बृहस्पतिवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। गाजीपुर बॉर्डर से शुरू हुआ किसानों के ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत ने की। किसानों के ट्रैक्टर मार्च को लेकर एनएच-9 के साथ डासना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पुलिस-प्रशासन ने पुुख्ता बंदोबस्त किए थे।

विज्ञापन


डासना पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के टोल पर मार्च की सुरक्षा के मद्देनजर पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद दिखाई दिया। आईजी प्रवीण कुमार, डीएम अजय शंकर पांडेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी सिटी अभिषेक वर्मा किसानों के ट्रैक्टर मार्च के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश देते हुए दिखाई दिए। किसानों के ईस्टर्न पेरिफेरल से दादरी होते हुए पलवल जाने की योजना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने दादरी व पलवल की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया था।
विज्ञापन


किसानों के ट्रैक्टर मार्च में शामिल वाहनों के अलावा न तो डासना की ओर से आने वाले किसी अन्य वाहन और न ही हापुड़ से आने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल पर चढ़ने नहीं दिया गया। पुलिस कर्मियों के मुताबिक किसानों के गाजीपुर से शुरू हुए ट्रैक्टर मार्च में 133 ट्रैक्टर, 44 कार और 30 बाहर शामिल रहीं। गाजीपुर के अलावा किसानों के मार्च के साथ दुहाई, मोदीनगर, मुरादनगर के किसानों का काफिला सीधे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जुड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लहराए तिरंगे, गूंजे देशभक्ति के तराने
मार्च में महिला किसानों की रही भागीदारी: गाजीपुर से डासना ईस्टर्न पेरिफेरल पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर मार्च में तिरंगे झंडों के लहराने के साथ देशभक्ति के तराने गूंजते दिखाई दिख्ए। ट्रैक्टर पर लगे म्यूजिक सिस्टम में देशभक्ति के गीतों के साथ पंजाबी गीत बजते दिखाई दिए। मार्च में पुरुष किसानों के साथ महिला किसानों की भी भागीदारी रही। कई महिला किसान ट्रैक्टर चलाती हुई नजर आईं। साथ ही कृषि कानूनों के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हुई।


डासना में करीब आधा घंटा रही जाम की स्थिति
किसानों के ट्रैक्टर मार्च को लेकर डासना में सुबह करीब सवा 11 बजे जाम की स्थिति दिखाई दी। किसानों के ट्रैक्टर का काफिला गुजरते वक्त डासना से आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया था। किसानों का काफिला गुजरने के बाद ही ट्रैफिक को छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed