फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Woman falls under truck's wheels after being hit by truck dies

Ghaziabad: ट्रक की टक्कर से गिरी महिला पहिए के नीचे आई, मौत, बेटे के साथ बाइक से जाते समय हुआ हादसा

Sun, 08 Feb 2026 11:11 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Feb 2026 11:11 PM IST
सार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ghaziabad: Woman falls under truck's wheels after being hit by truck dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक से गिरकर घायल हुई महिला को रौंदकर चालक ट्रक को लेकर भाग गया। घटना के बाद घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित सादुल्लापुर गांव निवासी शैमीना (55) की मौत हो गई। उनके बेटे मुस्तकीम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुस्तकीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात फरवरी को बाइक से मां शैमीन के साथ गाजियाबाद आए थे। जब वह पसौंडा पहुंचे तो पीछे आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक से उनकी मां नीचे गिरकर घायल हो गईं। इसके बाद भी चालक ने ट्रक के ब्रेक नहीं लगाए और सड़क पर घायल पड़ी उनकी मां को चालक रौंदकर भाग गया। 
विज्ञापन


आनन-फानन वह मां को लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल में पहुंचने पर इलाज के दौरान उनकी मां की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed