फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Two year old toddler sexually assaulted by 14 year old dumb minor mother took her in lap get treatment after two hours

दो साल की बच्ची से दुष्कर्म : शर्मनाक! दो घंटे तक बच्ची को नहीं मिला इलाज, खून से लथपथ बेटी को ले दौड़ती रही मां

Wed, 07 Apr 2021 04:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Apr 2021 04:27 PM IST
सार

- पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय मूक किशोर है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- बच्ची के रोने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे परिजन तो पता चली घटना
- परिजनों ने मौके पर दबोचा आरोपी

विज्ञापन
Ghaziabad Two year old toddler sexually assaulted by 14 year old dumb minor mother took her in lap get treatment after two hours
फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो साल की मासूम के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय मूक (गूंगा) किशोर ने अंजाम दिया। वह उसे गोद में खिलाने के बहाने छत पर ले गया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो घटना का पता चला, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


खून से लथपथ बच्ची को परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। लेकिन पूरी घटना के बाद खून से लथपथ बच्ची की मां जिस तरह से इलाज के लिए भागती रही फिर दो घंटे बाद जाकर उसे इलाज मिला यह बात किसी को भी रुला सकती है। पढ़ें क्या है पूरा मामला और बच्ची के इलाज में किस तरह से दो घंटे तक लापरवाही हुई...
विज्ञापन


इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। लोनी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाला एक व्यक्ति सिलाई की फैक्टरी में काम करता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो साल की इकलौती बेटी है। पत्नी को कम सुनाई देता है। पड़ोस में ही ससुर का परिवार भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर सोमवार रात करीब नौ बजे उनके घर आया। वह दो वर्षीय बच्ची को गोद में खिलाने के बहाने छत पर ले गया। उस दौरान बच्ची की मां खाना बना रही थी। थोड़ी देर बाद पड़ोस में रहने वाले नाना को बच्ची के चीखने-रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बच्ची की मां से बताया तो वह छत की तरफ दौड़ी। छत पर बच्ची को खून से लथपथ देख उसकी चीख निकल गई। जिसके बाद बच्ची के नाना भी पहुंच गए।

बच्ची को मां की गोद में थमा भागा आरोपी

परिजनों का कहना है कि छत पर बच्ची की मां व नाना को देखकर आरोपी हड़बड़ा गया। उसने आनन-फानन बच्ची को उसकी मां की गोद में थमाया और भाग निकला। परिजनों ने पुलिस और बच्ची के पिता को सूचना दी। जिसके बाद बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। लोनी एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर सोमवार देर रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची को गोद में खिलाता था, पता नहीं था ऐसा करेगा
परिजनों ने बताया कि आरोपी का घर पड़ोस में है। वह आए दिन बच्ची को गोद में खिलाने के लिए घर पर आता-जाता था। इससे पहले ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई थी। इसके चलते परिजनों को कोई शक नहीं था। परिजन भी उस पर भरोसा करते थे। इसी बात को फायदा उठाकर आरोपी किशोर बच्ची को ऊपर छत पर ले गया। उसे पता था कि बच्ची का पिता काम पर है और मां को कम सुनाई देता है।

शर्मनाक! दो घंटे तक बच्ची को नहीं मिला इलाज
परिजनों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने से पहले कुछ देर तक स्थानीय पुलिस चौकी पर रोके रखा। इसके बाद पीड़ित परिवार को लोनी थाने भेजा। वहां से मेडिकल परीक्षण के लिए बच्ची को लोनी सीएचसी भेजा गया। लेकिन वहां जांच करने वाला स्टाफ नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद भी स्टाफ नहीं आया तो बच्ची को गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed