फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Two miscreants of Anil Dujana gang killed in police encounter Billu who was rewarded one lakh, was also killed

गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में अनिल दुजाना गैंग के दो बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल, मरने वालों में एक लाख का इनामी बिल्लू भी

Sat, 28 May 2022 09:23 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गाजियाबाद
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 28 May 2022 09:23 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना वेव सिटी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में वांछित चल रहे थे। राकेश 50 हजार का इनामी था।

विज्ञापन
Ghaziabad Two miscreants of Anil Dujana gang killed in police encounter Billu who was rewarded one lakh, was also killed
गाजियाबाद में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया - फोटो : ट्विटर

विस्तार

गाजियाबाद में शनिवार तड़के पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए। मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी व एक आरक्षी गोली लगने से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ में एसपी क्राइम, सीओ सिटी-3 और इंदिरापुरम के एसओ की बुलेटप्रूफ जेकेट में गोलियां लगी हैं। मारे जाने वाले बदमाशों में बिल्लू दुजाना एक लाख का और राकेश 50 हजार का इनामी था। पुलिस ने बिल्लू को इंदिरापुरम जबकि राकेश को मधुबन बापूधाम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ढेर किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना वेव सिटी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में वांछित चल रहे थे। बिल्लू दुजाना एक लाख का इनामी और राकेश 50 हजार का इनामी था। पुलिस की बिल्लू से इंदिरापुरम तो राकेश से मधुबन बापूधाम क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन

Ghaziabad Two miscreants of Anil Dujana gang killed in police encounter Billu who was rewarded one lakh, was also killed
मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला

बिल्लू पर दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बदमाश कविनगर क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के भी आरोपी थे। एक दिन पहले ही गाजियाबाद के स्थायी एसएसपी बनाए गए मुनिराज के नेतृत्व में पुलिस की बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है। एक ही दिन में दो कुख्यात इनामी बदमाश मारना पुलिस की बड़ी सफलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed