सबहेड- सीसीएसयू में 9 जिलों के 1326 छात्रों ने लिया भाग, 565 केवल गाजियाबाद के - 10 विषयों पर आयोजित हुई सीसीएसयू की कोविड-19 ऑनलाइन प्रतियोगिता - 10 मई को विश्वविद्यालय ऑनलाइन प्रतियोगिता का जारी करेगा परिणाम माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी जंग में विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए हुई सीसीएसयू ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने में गाजियाबाद के डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थी अव्वल रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से हुई इस प्रतियोगिता में सीसीएसयू से संबद्ध 9 जिलों के सभी डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पूरे विश्वविद्यालय से 1326 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से सर्वाधिक 565 विद्यार्थी महानगर के डिग्री कॉलेजों की रहे। प्रतियोगिता का परिणाम विश्वविद्यालय की ओर से 10 मई को घोषित किया जाएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने 10 ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कोराना को मात देने के लिए अपनी सहभागिता की। विवि की ओर से एमएमएच कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश चौधरी को ऑनलाइन प्रतियोगिता का संयोजक बनाया गया l उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबंध 68 राजकीय और एडिट कॉलेजों के साथ सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक 565 विद्यार्थी गाजियाबाद के डिग्री कॉलेजों से रहे। इसके बाद बागपत से 160, मुजफ्फरनगर से 102, शामली से 100 हापुड़ से सो मेरठ से 90, बुलंदशहर से 80, सहारनपुर से 76 और गौतमबुद्धनगर से 55 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. प्रकाश चौधरी ने बताया कि सभी 10 प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की प्रविष्टियों की ऑनलाइन जांच जारी है। जिला स्तर से आने वाली प्रविष्टियों की कॉलेज स्तर पर जांच के बाद कॉलेज में हर प्रतियोगिता से टॉप-3 विद्यार्थियों का चयन कर प्रविष्टियों को विश्वविद्यालय को भेजा गया है। विश्वविद्यालय की ओर से 10 मई को परिणाम की घोषणा की जाएगीl विजेताओं को विश्वविद्यालय की ओर से आकर्षक पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। -- इन ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया भाग सीसीएसयू की ओर से कोरोना से जंग में जीतेंगे हम साथ-साथ विषय पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में आलेख प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, मेरी डायरी का पन्ना, कुशलता पत्र, पोस्टर प्रतियोगिता स्वनिर्मित, पोस्टर प्रतियोगिता डिजिटल पोस्टर, फोटोग्राफी प्रतियोगिता और 1 मिनट वीडियो अपील प्रतियोगिता आयोजित की गई। केवल एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए मैं एक कोरोना योद्धा हूं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।