फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad to become smart from 2901 crores

2901 करोड़ से स्मार्ट बनेगा गाजियाबाद

Fri, 24 Mar 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 24 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad to become smart from 2901 crores
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी में गाजियाबाद को शामिल करने के लिए 2901 करोड़ रुपये की एससीपी (स्मार्ट सिटी प्रपोजल) को मंजूरी दे दी गई। बृहस्पतिवार को मेरठ में हुई बैठक में मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने इसे अनुमोदित करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट का स्वाट (स्ट्रेंथ, वीकनेस, अपोरच्युनिटी व थ्रेट) मूल्यांकन कर उसकी कमियों को दूर करें।

विज्ञापन


अब इस एससीपी को शुक्रवार को ही मुख्य सचिव के समक्ष पेश किया जाएगा। 31 मार्च को इसे केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा।मंडलायुक्त ने कहा कि गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी में शामिल कराना हम सभी का लक्ष्य है। अधिकारी प्रोजेक्ट के रेवेन्यू जनरेशन पर भी ध्यान दें, ताकि प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर उसकी स्थिरता बरकरार रह सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाईवे पर होर्डिंग के किराये को टारगेट बेस्ड बनाकर वसूल करना आवश्यक है, जिससे रेवेन्यू जनरेट किया जा सके। जिलाधिकारी  निधि केसरवानी ने कहा कि शहर को स्वच्छ साफ, जाम से मुक्त व वाइब्रेंट सिटी बनाने के लिए इसके औद्योगिक क्षेत्र को सुदृढ़ीकरण करना प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार, डीएमआरसी के डीजीएम ऑपरेशन राजेश कुमार डागर, जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन, प्रपोजल बनाने वाली कंपनी केपीएमजी के राहुल ज्योतिषी, राहुल सिंह, सिद्धार्थ, तरुण, जल निगम के एसई केशव गुप्ता, यूपीएसआईडीसी के मैनेजर प्रमोद कुमार,

यूपी नेडा के सुरेश सिंह, नगर निगम के अधिशासी अभियंता संजय सिंह चौहान, यूपीएसआरटीसी के एआरएम टीके सिंह मौजूद रहे।नगर आयुक्त अब्दुल समद ने बताया कि एससीपी के दो मूल भाग हैं। इसमें 1495 एकड़ का एरिया बेस्ड डेवलपमेंट तथा पैन सिटी प्रोजेक्ट है।

उन्होंने बताया कि 2901 करोड़ रुपये के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट की कुल लागत 2122 करोड़ रुपये आएगी। इससे सरकार के अन्य प्रोजेक्ट के कनर्वजेंन्स के माध्यम से 421 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। स्मार्ट सिटी फंड से 1366 करोड़ रुपये और ऑपरेशनल एवं मेंटेनेंस से 335 करोड़ रुपये, पेन सिटी प्रोजेक्ट की कुल लागत 779 करोड़ रुपये है।

सरकार के अन्य प्रोजेक्ट के कनर्वजेंस के माध्यम से 139 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। स्मार्ट सिटी फंड से 510 करोड़ रुपये और ऑपरेशनल एवं मेंटेनेंस से 130 करोड़ रुपये शामिल हैं।नगर आयुक्त के मुताबिक एरिया बेस्ड डेवलपमेंट वैशाली, साहिबाबाद व वसुंधरा में 240 एकड़ में है। यहां 90 एकड़ क्षेत्र में ग्रीन फील्ड डेवलप होगा। सिटी पार्क कनेक्टर भी बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के मुख्य अवयवों में 34.22 करोड़ रुपये का इकनॉमिक डेवलेपमेंट 120.28 करोड़ रुपये का क्लीन व ग्रीन गाजियाबाद के लिए 120.28 करोड़ रुपये, स्मार्ट मोबिलिटी के लिए 1413.07 करोड़, सस्टनेबिल इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट के लिए 219.36 करोड़ रुपये है।


पेन सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य अवयवों मं 243.23 करोड़ रुपये का सेफ सिटी प्रोजेक्ट, 285.50 करोड़ रुपये का इंटेलीजेंट इफारमेंशन एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट सिस्टम व 86.47 करोड़ रुपये के स्मार्ट मोबिलिटी आदि है। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों के 12 एमओयू में से 6 पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed