फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad to be part of Integrated Urban Development Model, Rs 2200 crore to be spent

Ghaziabad News: इंटीग्रेटेड अर्बन डेवलपमेंट माॅडल का हिस्सा बनेगा गाजियाबाद, 2200 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad to be part of Integrated Urban Development Model, Rs 2200 crore to be spent
गाजियाबाद। जनपद इंटीग्रेटेड अर्बन डेवलपमेंट माॅडल का हिस्सा बनेगा। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 2200 करोड़ रुपये से इस योजना पर कार्य किया जाएगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि एयरोसिटी योजना स्टेडियम के पास होगी। क्रिकेट स्टेडियम के चारों ओर बनने वाले एयरोसिटी में होटल, लग्जरी रिजॉर्ट्स, आधुनिक शॉपिंग मॉल, रिटेल जोन, हाई-टेक बिजनेस हब, ऑफिस स्पेस और एंटरटेनमेंट सेंटर विकसित किए जाएंगे। इसमें स्पोर्ट्स एकेडमी, स्मार्ट आवासीय कॉम्प्लेक्स, ग्रीन स्पेस और आउटडोर खेलों की सुविधाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि एयरोसिटी एक बड़ा प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री से मिले निर्देश के अनुसार इसमें जल्द ही भूमि की दर निर्धारित करने के साथ अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि हरनंदीपुरम के साथ इस योजना का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। इसी साल से इस पर कार्य शुरू करने का प्रयास है।
विज्ञापन






417 एकड़ में दिखेगा गाजियाबाद का नया विकास



प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन के पास मोरटी क्षेत्र में प्रस्तावित इस योजना के तहत 37 एकड़ में करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विकसित किया जाएगा। इसके आसपास 380 एकड़ में एयरोसिटी होगी। इस योजना पर करीब 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना को इस प्रकार से तैयार किया है, जिससे शहर में पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन

स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच से लोगों का आकर्षण बढ़ेगा। इसके आसपास की योजनाओं में लोगों को रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर से गाजियाबाद में बड़े और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और सेमीनार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द शुरू हो सकता है स्टेडियम का कार्य



जानकारी के अनुसार स्टेडियम को लेकर सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। इसे लेकर यूपीसीए की तरफ से नक्शा भी पेश किया गया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि एक महीने में इस प्रोजेक्ट को लेकर बचे हुए कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद स्टेडियम के कार्य की शुरुआत की जाएगी। स्टेडियम की क्षमता 30,000 से अधिक दर्शकों की होगी। यहां आधुनिक पार्किंग और अन्य सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार दी जाएंगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed