{"_id":"606be5188ebc3ed9132232df","slug":"ghaziabad-stunt-on-audi-police-seized-car-5-men-gone-wedding-on-foot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑडी पर स्टंट करना पड़ा भारी : पुलिस ने सीज कर ली गाड़ी, पांच युवकों को शादी में जाना पड़ा पैदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडी पर स्टंट करना पड़ा भारी : पुलिस ने सीज कर ली गाड़ी, पांच युवकों को शादी में जाना पड़ा पैदल
Tue, 06 Apr 2021 10:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:05 AM IST
सार
- दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा तिराहे पर स्टंट कर रहे पांचों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन
ऑडी की सीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा तिराहे पर रविवार रात को ऑडी कार सवार पांच युवक स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने कार को पकड़कर सीज कर दिया और पांचों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कार सवार दिल्ली से पसौंडा एक शादी समारोह में जा रहे थे। गाड़ी सीज होने के बाद सभी पैदल ही शादी में गए।
विज्ञापन
रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली से एक ऑडी कार में पांच युवक आ रहे थे। रास्ते में दो युवक कार की छत पर और दो युवक कार का गेट खोलकर स्टंट कर रहे थे। रास्तेभर कार में तेज गाना बजाकर स्टंट करते हुए जब वह भोपुरा तिराहे पर पहुंचे तो वहां चेकिंग कर रही टीलामोड़ पुलिस ने युवकों को रोक लिया।
विज्ञापन
टीलामोड़ एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ऑडी दिल्ली निवासी भाव्या अग्रवाल के नाम पर है। उसे शाहरुख ने खरीद लिया है। शाहरुख ही उसे चला रहा था। जबकि उसके चार अन्य दोस्त कार में सवार थे। सभी दिल्ली से पसौंडा में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने ऑडी को सीज कर दिया है। पांचों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन