फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad shalimar garden tyre theft from car stand on bricks

Ghaziabad: शालीमार गार्डन थाने के बराबर में दो गाड़ियों के पहिए चोरी, सोती रही पुलिस

Fri, 31 Mar 2023 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 31 Mar 2023 05:26 PM IST
सार

थाने से महज 40 कदम की दूरी पर पहिया चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad shalimar garden tyre theft from car stand on bricks
कार का टायर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थाने के बराबर में गुरुवार रात चोरों ने कपड़े के होलसेल व्यापारी संजय राजू गोयल की गाड़ी के चारों पहिए चोरी कर उसे ईंटों पर खड़ा कर दिया। इसके बाद चोरों ने महज 40 कदम की दूरी पर टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक रविकांत की आई20 गाड़ी के भी चारों पहियों चोरी कर लिए।

विज्ञापन


इस घटना में चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वह होंडा सिटी गाड़ी से घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। थाने के पास हुई चोरी की घटना में शालीमार गार्डन पुलिस की लापरवाही सामने आई। थाने से महज 40 कदम की दूरी पर पहिया चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed