फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad shakes the battle of Maya-Nasimuddin

माया-नसीमुद्दीन की जंग में हिला गाजियाबाद

Fri, 12 May 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद Updated Fri, 12 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad shakes the battle of Maya-Nasimuddin
मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जंग के बाद जहां पूरे यूपी में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है, वहीं गाजियाबाद भी इससे अछूता नहीं रहा। माया और नसीमुद्दीन के बीच वार्ता का जो ऑडियो टेप सामने आया है, उसमें गाजियाबाद की तीन विधानसभाओं का हिसाब-किताब मांगा जा रहा है।

विज्ञापन


स्टिंग के बाद से पार्टी की जिला इकाई में हड़कंप मच गया और पदाधिकारियों ने चुप्पी साथ ली है, यहां तक कि ऑडियो टेप में जिक्र होने के बावजूद बसपा की ओर से प्रत्याशी बनाए गए दो पूर्व विधायकों ने भी चुप्पी साध ली है।  
विज्ञापन


ऑडियो टेप में गाजियाबाद की साहिबाबाद, लोनी और मोदीनगर विधानसभा के प्रत्याशियों का हिसाब-किताब बाकी होने की बात मायावती कर रही हैं। इस मामले में मुरादनगर से पूर्व विधायक और पिछले विधानसभा चुनाव में मोदीनगर से बसपा प्रत्याशी रहे वहाब चौधरी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी से पूर्व विधायक और बसपा प्रत्याशी रहे जाकिर अली ने भी कुछ नहीं कहा। साहिबाबाद विधानसभा से प्रत्याशी बनाए गए जलालु्दीन सिद्दीकी ही सामने आए हैं, जिन्होंने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का साथ देते हुए पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने बसपा को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया है।  

बसपा से निकाले गए नेताओं से साधा निशाना
पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद ऐन मौके पर पार्टी से निकाले गए पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने कहा कि नसीमु्द्दीन सिद्दीकी रोज फोन कर पैसों की मांग कर टार्चर करते थे। जो आरोप मैंने तब लगाए थे, आज सही साबित हुए।

पैसे नहीं दे पाने पर नसीमुद्दीन ने पार्टी से बाहर कराया था। उधर, बसपा से राज्यसभा सांसद और पार्टी महासचिव रहे नरेंद्र कश्यप को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। बुरे नतीजों के बाद इसका बुरा असर ही पड़ेगा।


जिस मकसद को लेकर बसपा बनी थी, दलित और पिछड़ाें को उससे उम्मीदें थीं, उन लोगों को निश्चित ही इससे ठेस पहुंची है। पार्टी में रहते हुए किसी को बोलने का अधिकार नहीं है, शायद इसीलिए सब लोग निकलने के बाद बोलते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed