{"_id":"63fd08f4ad0b37b68d0b2747","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd253134184-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रकम वसूलने के लिए महिला खुद को बता रही पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रकम वसूलने के लिए महिला खुद को बता रही पत्नी
विज्ञापन
टक्कर मारी फिर 13 घंटे तक घायल को घुमाता रहा चालक
लोनी। ऑटो की टक्कर से घायल मजदूर को चालक 13 घंटे तक लोनी के अलग-अलग इलाकों में घुमाता रहा। मौत होने पर घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर मंडोला आवास विकास की एक सोसायटी के पास उतार कर भाग गया। सीसीटीवी में कैद होने पर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
कार्यवाहक एसीपी रविकुमार सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को मंडोला आवास विकास सोसायटी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। तीन दिन बाद बिहार में रहने वाले कुन्नू शर्मा शव की पहचान अपने भाई वकील शर्मा (40) के रूप में की।
ऑटो चालक ने मारी टक्कर
मामले में पुलिस ने ऑटो चालक अमर अग्रवाल निवासी प्रशांत विहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को दो नंबर इंद्रापुरी के सामने वकील शर्मा को उसके ऑटो से टक्कर लगी। अमर घायल वकील को लेकर अपने ऑटो में बैठाकर पास के एक अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने की बात से अमर डर गया। वह सुबह करीब 9 बजे से रात करीब 10 बजे तक घायल को अपने ऑटो में बैठाकर लोनी के अलग-अलग इलाकों में घुमाता रहा। सही उपचार नहीं मिलने पर वकील की मौत हो गई। मौत होने पर अमर शव को मंडोला आवास विकास सपना सोसायटी के पास सड़क किनारे छोड़ गया।