फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: रकम वसूलने के लिए महिला खुद को बता रही पत्नी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
टक्कर मारी फिर 13 घंटे तक घायल को घुमाता रहा चालक
विज्ञापन

लोनी। ऑटो की टक्कर से घायल मजदूर को चालक 13 घंटे तक लोनी के अलग-अलग इलाकों में घुमाता रहा। मौत होने पर घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर मंडोला आवास विकास की एक सोसायटी के पास उतार कर भाग गया। सीसीटीवी में कैद होने पर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
कार्यवाहक एसीपी रविकुमार सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को मंडोला आवास विकास सोसायटी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। तीन दिन बाद बिहार में रहने वाले कुन्नू शर्मा शव की पहचान अपने भाई वकील शर्मा (40) के रूप में की।
विज्ञापन

ऑटो चालक ने मारी टक्कर
मामले में पुलिस ने ऑटो चालक अमर अग्रवाल निवासी प्रशांत विहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को दो नंबर इंद्रापुरी के सामने वकील शर्मा को उसके ऑटो से टक्कर लगी। अमर घायल वकील को लेकर अपने ऑटो में बैठाकर पास के एक अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने की बात से अमर डर गया। वह सुबह करीब 9 बजे से रात करीब 10 बजे तक घायल को अपने ऑटो में बैठाकर लोनी के अलग-अलग इलाकों में घुमाता रहा। सही उपचार नहीं मिलने पर वकील की मौत हो गई। मौत होने पर अमर शव को मंडोला आवास विकास सपना सोसायटी के पास सड़क किनारे छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed