फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर बंधक बनाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर बंधक बनाया
विज्ञापन

लोनी। थाना ट्रॉनिका सिटी के मंडोला नानू गांव में बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही ऊर्जा निगम की टीम के साथ लोगों ने मारपीट की। लोगों ने टीम को बंधक बनाया। पुलिस के आने पर उन्होंने कर्मचारियों को छोड़ा। ऊर्जा निगम ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उधर लोगों ने भी बिजली कर्मियों पर मंदिर से रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। मंडोला उपकेंद्र के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि बिजली निगम की टीम मंडोला नानू गांव में राजस्व वसूली का काम कर रही थी। बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे थे। इस दौरान एक उपभोक्ता के घर का करीब 73 हजार रुपये का बकाया था। टीम उनके घर पहुंची। आरोप है कि लोगों ने उन्हें घेर लिया और झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने टीम के साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। टीम को वहीं बंधक बना लिया। कर्मचारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने कर्मचारियों को बंधक मुक्त कराया। इसके बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उधर गांव के लोगों ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के मंदिर में करीब डेढ़ लाख रुपये रखे थे। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed