फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा : वेंकैया नायडू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा : वेंकैया नायडू
विज्ञापन

इंदिरापुरम। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। यह काम अकेले सरकार नहीं कर सकती। यह बातें देश के पूर्व उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सेंट थॉमस स्कूल में सोफिया सोसायटी की ओर से आयोजित डॉ. पॉल्स मार ग्रेगोरियोस अवार्ड 2022 सम्मान समारोह के दौरान कही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए पूर्व उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने यह पुरस्कार प्रकृति, समाज और शिक्षा संवर्द्धन में विशेष योगदान के लिए एशिया का नोबेल कहे जाने वाले प्रतिष्ठित मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले सोनम वांगचुक को दिया। सोफिया सोसायटी की ओर से रचनात्मक कार्य करने वाले लोगों को यह सम्मान दिया जाता है। इस बार संस्था की ओर से सातवां सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत विश्व गुरु था, कभी किसी पर हमला नहीं किया। हमेशा वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवंतू सुखिन: का नारा दिया। उन्होंने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन भारत ही नहीं पूरे विश्व की समस्या है। सभी को प्रकृति और संस्कार के साथ काम करना चाहिए तभी सुरक्षित भविष्य होगा। जब हमें प्रकृति से लगाव होगा तब हम उसकी रक्षा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन में डिस्कशन नहीं एक्शन से बदलाव होगा। उन्होंने एक देश, एक जनता का नारा दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि सभी युवाओं को राष्ट्रहित में सोच के साथ अपने कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवा अग्रणी भूमिका निभाते हैं, ऐसे में उन्हें आने वाले समय के लिए हमेेेशा सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम वांगचुक ने कहा कि लाखों जीव जंतुओं के जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के कारण मौतें हो रही हैं। विश्व तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहा है, जो बिना किसी हथियार के लड़ा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि साधारण जीवन जीएं, अकेले वैज्ञानिक और इंजीनियर जलवायु परिवर्तन की समस्या से निजात नहीं पा सकेंगे। ऐसे में लोगों और धर्मगुरुओं को भी एकजुट होकर पर्यावरण को बचाने के लिए काम करना होगा।
सोनम वांगचुक का परिचय
सोनम वांगचुक पेशे से इंजीनियर हैं और मैग्सेस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। फिल्म थ्री-इडियट में आमिर खान ने सोनम वांगचुक का ही किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed