फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पटाखों से नौ घंटे में 31 जगह लगी आग ... 200 लोग झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पटाखों से नौ घंटे में 31 जगह लगी आग ... 200 लोग झुलसे
विज्ञापन

साहिबाबाद/गाजियाबाद। दिवाली की रात पटाखे चलते रहे और आग लगती रही। सोमवार की देर शाम सात बजे से मंगलवार की सुबह चार बजे तक सिर्फ नौ घंटों में 31 जगह आग का कहर बरप गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। फायर स्टेशनों पर फोन घनघनाते रहे और रातभर दमकल दौड़तीं रहीं, फिर भी सिर्फ 11 जगह ही पहुंच गई। 20 स्थानों पर लोगों ने खुद ही आग बुझाई। पटाखों से लगी आग से एक ही रात में 200 लोग झुलसकर अस्पताल पहुंचे। इन हादसों ने पटाखों पर लगी कागजी पाबंदी की पोल खोलकर रख दी।
न्यायखंड के ईस्टर्न अपार्टमेंट में शार्ट सर्किट से चार फ्लैटों में भारी नुकसान हुआ। एक फ्लैट में दंपती आग के बीच फंस गए। उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ईस्टर्न अपार्टमेंट निवासी राजेश मेडिकल उत्पादकों की आपूर्ति का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि डी ब्लॉक के भूतल पर अश्विनी कुमार के फ्लैट में रात 10ऱ्50 बजे आग लगी थी। यह फैलते हुए उनके फ्लैट तक पहुंच गई। उन्होंने खुद को और पत्नी बिपिना को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। अपार्टमेंट में चारों तरफ धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग इतनी तेज थी कि बी-2 204 के फ्लैट की बालकनी व बी-2 104 में अशोक लोधी के फ्लैट में भी आग लग गई। चारों फ्लैटों में आग लगने से लोगों को काफी नुकसान हुआ। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और रात एक बजे तक आग पर काबू पाया। एफएसओ कंवरपाल सिंह ने बताया कि सोयायटी के रास्ते पर गाड़ियां खड़ी होने की वजह से अग्निशमन कर्मियों को फायर टेंड पहुंचाने में काफी दिक्कत हुई। वहीं, सोसायटी के राजेश टीआर, अनिल भान व आयुष की तरफ से मेंटेनेंस विंग पर बिजली तार डालने में लापरवाही बरतने व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है।
नीतिखंड दो फ्लैट में लगी आग
नीतिखंड-1 में गिफ्ट गैलरी की दुकान में लगी आग फैलकर ऊपर के दो फ्लैटों में पहुंच गई। एक निवासी को आग से 25 लाख का नुकसान हुआ। वहीं, वैशाली स्टेशन पर सबसे ज्यादा 18, घंटाघर कोतवाली में छह, साहिबाबाद स्टेशन पर चार, मोदीनगर में दो और लोनी में एक जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। अग्निशमन कर्मियों ने 11 जगह बुझाई जबकि 20 जगह लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाया।

यहां भी हुई घटनाएं
1. वैशाली सेक्टर-3 में सीए संतोष अग्रवाल के ऑफिस, न्यायखंड के हिमालय लिजेंड टावर-1 में फ्लैट में ।
2. खोड़ा कालोनी गली नंबर-9 घर में आग, शक्तिखंड-4 में वर्ल्ड सिटी के सामने ग्रीन बेल्ट में।
3. वसुंधरा सेक्टर-10 जैन मंदिर के सामने झाड़ियां, न्यायखंड -3 में शिव डेयरी के पास फ्लैट में।
4. शक्तिखंड - 4 के कूड़े करकट में, वैशाली सेक्टर-5 के फ्लैट नंबर 797 में।
5. अभयखंड के अनुकम्पा अपार्टमेंट की झुग्गी झोपड़ी और गेट नंबर-2 के पास कूड़े के ढेर में।
6. राहुल डेयरी वसुंधरा सेक्टर-17 में बाइक में।
7. वसुंधरा में दुकान में ।
8. खोड़ा के लेबर चौक के पास एलआईसी बिल्डिंग के पास बाइक में ।
9. अजन्ता पार्क के पास झोपड़ी में आग।
10. खोड़ा कालोनी आंबेडकर गेट के पास गत्ते के गोदाम में।
11. कौशांबी मेट्रो स्टेशन के सामने कूड़े में।
12. राजेंद्र नगर सेक्टर- 3 में 9/98 मकान में
टीलामोड़ थाने के पास खोखे में
सूर्यनगर देविका टावर में पंचमुखी टैंगल एंड फार्मा मेडिकल एजेंसी में
मोदीनगर स्टेशन के बलवंतपुरा रेलवे लाइन के पास कबाड़ गोदाम में
मोदीनगर तहसील के पास कबाड़ गोदाम में
लोनी टीएस सिटी के ए-2 डंपिंग ग्राउंड में
कोतवाली घंटाघर के राहुल विहार बहरामपुर अंडरपास के पास कूड़े में
कोट गांव पंचवटी कालोनी के खाली प्लाट में रखे टेंट के सामान और बालाजी एंक्लेव सदरपुर रोड कबाड़ गोदाम
राजनगर एक्सटेंशन के गुलमोहर गार्डन टावर-18 के फ्लैट में
किसी की आंख में चोट तो किसी के हाथ में
गाजियाबाद। दिवाली की रात निजी और सरकारी अस्पतालों में 100 लोग आग से झुलसे हुए पहुंचे। ये सभी पटाखों की वजह से झुलसे थे। किसी की आंख में पटाखों का बारूद घुस गया था तो किसी का हाथ झुलस गया था। इनमें से 20 मरीज 108 एंबुलेंस सेवा से लाए गए। लोनी से जिला अस्पताल पहुंचे आलोक कुमार की हालत गंभीर थी। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेजा गया। सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि 50 से ज्यादा लोग मामूली रूप से झुलसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed