फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

एटीएम में फंसा कार्ड, बदमाशों ने निकाले 2.70 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
एटीएम में फंसा कार्ड, बदमाशों ने निकाले 2.70 लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजेंद्र नगर में एक निजी बैंक के एटीएम में युवक का एटीएम कार्ड फंस गया। आरोप है कि कुछ देर बाद दो बदमाश आए और प्लास से डेबिट कार्ड निकालकर खाते से 2.70 लाख रुपये निकाल लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाशों की इस हरकत से एटीएम को भी काफी नुकसान हुआ है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें राजेंद्र नगर के एक एटीएम में किसी युवक का डेबिट कार्ड फंसा हुआ था। कुछ देर बाद नीली और सफेद टीशर्ट पहने दो बदमाश आए और उन्होंने प्लास से कार्ड निकाल लिया। इससे मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच दोनों बदमाश कई बार बाहर की तरफ देखकर चले जाते हैं। दूसरी वीडियो में नीली टीशर्ट पहने कुछ देर बाद आता है और मशीन में कार्ड डालकर युवक के खाते से दो लाख 70 हजार रुपये निकाल कर ले जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल दोनों वीडियो की साइबर सेल और सर्विलांस टीम जांच कर रही है। साहिबाबाद थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि वीडियो से दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रहे हैं। जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed