फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

करंट लगने से पार्क में खेल रहे बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

करंट लगने से पार्क में खेल रहे बच्चे की मौत इंदिरापुरम।बाद में बिजलीकर्मी से खंभे की जांच कराई तो उसमें करंट आ रहा था।एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन नील सिन्हा डीपीएस इंदिरापुरम में छठी कक्षा में पढ़ता था।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

करंट लगने से पार्क में खेल रहे बच्चे की मौत
विज्ञापन

इंदिरापुरम। अहिंसाखंड की अंबाजी रेजिडेंसी के सेंट्रल पार्क में छठी कक्षा का छात्र नील सिन्हा (11) करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। नील के पिता ने लापरवाही या साजिश का आरोप लगाते हुए इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पिता प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि 27 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे सोसायटी के सेंट्रल पार्क में नील खेल रहा था। सीसीटीवी देखने पर पता कि वह बिजली के खंभे के पास जाते ही अचेत होकर नीचे गिर गया। उसे तुरंत परिवार और सोसायटी के लोग निजी अस्पताल ले गए। बाद में बिजलीकर्मी से खंभे की जांच कराई तो उसमें करंट आ रहा था। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ में प्रवीण किसी से झगड़ा या पुराने विवाद की जानकारी नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन

एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन
नील सिन्हा डीपीएस इंदिरापुरम में छठी कक्षा में पढ़ता था। 26 सितंबर को उसका जन्मदिन था। परिवार ने धूमधाम से उसका जन्मदिन मनाया। उसका दूसरा भाई चार साल का है। पिता प्रवीण सिन्हा ने बिलखते हुए बताया कि एक दिन पहले जिस बेटे का जन्मदिन मनाया था, वह किसी और की लापरवाही की वजह आज हमारे बीच नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed