फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

5 लाख किसान के साथ फिर हुंकार भरने की दी चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

एमएसपी पर नहीं बना कानून तो 25 लाख किसान भरेंगे हुंकार साहिबाबाद।कार्यकर्ताओं ने यूपी गेट अंडरपास के नीचे बैठकर हवन किया और शहीद किसानों को श्रद्घांजलि दी।एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि किसी तरह का कोई डायवर्जन नहीं किया गया था।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

एमएसपी पर नहीं बना कानून तो 25 लाख किसान भरेंगे हुंकार
विज्ञापन

साहिबाबाद। किसान क्रांतियात्रा 2018 की वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को भाकियू कार्यकर्ता यूपी गेट स्थित किसान क्रांति गेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यूपी गेट अंडरपास के नीचे बैठकर हवन किया और शहीद किसानों को श्रद्घांजलि दी। इसके बाद किसानों ने दिल्ली की सीमा में पैदल मार्च भी निकाला। भाकियू (टिकैत) के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि जल्द एमएसपी पर कानून नहीं बना तो साढ़े चार लाख ट्रैक्टर व 25 लाख किसान यहां फिर से हुंकार भरेंगे। करीब सवा तीन घंटे बाद भाकियू कार्यकर्ता वापस लौट गए।
यूपी गेट पर सुबह करीब पौने नौ बजे के आसपास भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होेने लगे। सुबह करीब 11 बजे कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों से नोकझोंक भी हुई लेकिन किसान नारा लगाते हुए दिल्ली सीमा में बने पहले अंडरपास से होकर यूपी गेट लौट आए।
विज्ञापन

भाकियू (टिकैत) के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि यूपी गेट संग्राम की जगह रही है। किसानों ने 13 महीने आंदोलन चलकर तीनों काले कृषि कानूनों को वापस कराया था लेकिन सरकार ने अभी तक एमएसपी पर कानून नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी कांड की बरसी पर कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपेंगे। सथ ही छह अक्तूबर को महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर सिसौली में आंदोलन की अग्रिम रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, प्रवीण मलिक, टीलू चौधरी, गुड्डू प्रधान, अजब सिंह, दिनेश त्यागी, राजबहादुर, जयकुमार, ओमपाल, सचिन, बिल्लू प्रधान, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा चौधरी को बनाया मंडल अध्यक्ष
हवनकुंड के पास बैठकर भाकियू पदाधिकारियों ने मनीषा चौधरी को मेरठ मंडल अध्यक्ष, सुनील व गुलवीर को एनसीआर उपाध्यक्ष की पद की जिम्मेदारी सौंपी।
पैदल मार्च के दौरान रोका ट्रैफिक
भाकियू कार्यकर्ताओं के दिल्ली की ओर जाने के दौरान कुछ देर तक ट्रैफिक प्रभावित हुआ। इससे लाल कुंआ की ओर से यूपी गेट अंडरपास होते हुए मैक्स की ओर जाने वाले, दिल्ली की ओर से सर्विस लेन होते हुए मैक्स की ओर जाने वाले ट्रैफिक, मैक्स से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक प्रभावित रहा। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि किसी तरह का कोई डायवर्जन नहीं किया गया था। पैदल मार्च के दौरान पांच से 10 मिनट के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ था।

26 नवंबर को जाएंगे लखनऊ
यूपी गेट पहुंचे किसानों के बीच 26 नवंबर को लखनऊ जाने की रणनीति को लेकर भी मंथन हुआ। पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि 10 अक्तूबर को नोएडा में हाईवे के नीचे महापंचायत होगी। महापंचायत में मुआवजा व आबादी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। प्रशासन से सहमति नहीं मिलने पर महापंचायत को आंदोलन में तब्दील कर दिया जाएगा। नोएडा में किसान लगातार धरना देंगे। यहीं से 26 नवंबर को लखनऊ कूच किया जाने की तैयारी की जा रही है। किसान नेता अरब सिंह ने कहा कि बुलंदशहर से भी किसान लखनऊ जाएंगे। इसको लेकर पूरी तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed