फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ऑनलाइन गेमिंग एप से ठगी का मास्टरमाइंड वसुंधरा से गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

ऑनलाइन गेमिंग एप से ठगी का मास्टरमाइंड वसुंधरा से गिरफ्तारवसुंधरा।सटीक सूचना पर जाल बिछाकर आई कोलकाता पुलिस ने इंदिरापुरम थाना पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया।इसके बाद उसे लेकर पुलिस कोलकाता रवाना हो गई।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

ऑनलाइन गेमिंग एप से ठगी का मास्टरमाइंड वसुंधरा से गिरफ्तार
विज्ञापन

वसुंधरा। ऑनलाइन गेमिंग एप ई-नगेट्स के जरिए ठगी करने का मास्टरमाइंड आमिर खान शनिवार को वसुंधरा सेक्टर-5 की ऑलिव काउंटी सोसायटी से पकड़ लिया गया। वह रिश्तेदार के फ्लैट में छिपा हुआ था। सटीक सूचना पर जाल बिछाकर आई कोलकाता पुलिस ने इंदिरापुरम थाना पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। 10 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय के छापे में कोलकाता स्थित उसके घर 17.5 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। तभी से उसकी तलाश चल रही थी।
उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कोलकाता पुलिस टीम के छह सदस्य सुबह ही इंदिरापुरम थाना पहुंच गए। जितेंद्र ने बताया कि सर्विलांस की मदद से बेहद सटीक लोकेशन मिली है, खुफिया पुलिस की मदद से यह भी पता लगा लिया है कि आमिर ऑलिव काउंटी सोसायटी के फ्लैट में छिपा है।
विज्ञापन

वहां उसके साथ कोई और नहीं है। इस पर इंदिरापुरम पुलिस ने सोसायटी में पहरा लगा दिया और उसके बारे में और जानकारी जुटाई। इसके बाद दोपहर को घेराबंदी की गई। पुलिसवाले सादे कपड़ों में पहुंचे। आमिर से गेट खोलने के लिए कहा गया। उसने जैसे ही गेट खोला, उसे पकड़ लिया गया। यहां से इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी ले जाया गया। यहां उससे पूछताछ की गई। इसके बाद उसे लेकर पुलिस कोलकाता रवाना हो गई। वह बड़े कारोबारी नसीर अहमद खान का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2021 में दर्ज हुआ था मुकदमा
2021 में फेडरल बैंक ऑफ इंडिया ने ई-नगेट्स गेमिंग ऐप के प्रमोटर आमिर खान के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। फरवरी 2021 में पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने में आमिर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की जांच पड़ताल हुई तो बड़ी ठगी का मामला सामने आया। इसके बाद आला अधिकारियों ने मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंप दी थी। ईडी ने जांच को आगे बढ़ाकर आमिर को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह पेश नहीं हुआ था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) का केस मानकर आमिर के ठिकानों पर छापे की ।
फ्लैट से ही कर रहा था ठगी का खेल
पुलिस ने बताया कि 10 सितंबर को कोलकाता से फरार होने के बाद वह सीधे गाजियाबाद आया था। इससे पहले भी यहां आ चुका था। यह फ्लैट उसके रिश्तेदार का है लेकिन इसकी चाभी उसी के पास रहती है। वह यहीं से लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन गेमिंग एप से ठगी का खेल कर रहा था। उसके लैपटॉप को फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि कोलकाता पुलिस के पास आमिर खान का वारंट भी था। उससे पूछताछ करने के बाद टीम गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

ईडी को राजनीतिक लिंक की तलाश
पुलिस ने बताया कि आमिर के न पकड़े जाने से ईडी की जांच पर एक तरह से ब्रेक लगा हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि वह करोड़ों का खेल किसी सफेदफोश के संरक्षण में कर रहा था। इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए उससे पूछताछ होना जरूरी है। उसके लैपटॉप और मोबाइल से भी ईडी को अहम जानकारी मिल सकती हैं। आमिर ने ई-नगेट्स नाम से मोबाइल गेमिंग एप काफी समय पहले बनाया था। इस गेम में हिस्सा लेने वालों को कमीशन देने का लालच दिया गया। इस तरह बड़ी संख्या में लोग जुड़ गए। लोग ई-वालेट के जरिए कमीशन की रकम निकाल सकते थे। लालच में आकर जो लोग बड़ी रकम निवेश कर देते, उनके वॉलेट से निकासी बंद करा देता था। ऐसे ही लोगों का पैसा उसने इकट्ठा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed