फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कारोबारी की हत्या के आरोपी को रिमांड पर लेकर बरामद की खुखरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:57 AM IST
सार

कारोबारी की हत्या के आरोपी को रिमांड पर लेकर बरामद की खुखरी इंदिरापुरम।पुलिस से बचने के लिए वह फरीदाबाद और फिर इलाहाबाद भाग गया था।इंदिरापुरम पुलिस ने अगले दिन ही उसको रिमांड लेने के लिए अर्जी डाली थी जिसे कोर्ट में स्वीकार कर लिया गया।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

कारोबारी की हत्या के आरोपी को रिमांड पर लेकर बरामद की खुखरी
विज्ञापन

इंदिरापुरम। अभयखंड स्थित आम्रपाली ग्रीन सोसायटी में रियल इस्टेट कारोबारी प्रमेंदर सिंह की हत्या के आरोपी कृष्ण कुमार पांडेय को सोमवार को इंदिरापुरम पुलिस ने रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद निशानदेही पर पुलिस ने अभयखंड की ग्रीन बेल्ट से हत्या में प्रयुक्त खुखरी भी बरामद कर ली। घटना के बाद आरोपी दिल्ली, फरीदाबाद और इलाहाबाद फरार हो गया था।
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपी प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के.के पांडेय ने 13 सितंबर को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था, जबकि पुलिस ने उसकी तलाश में संभावित जगह पर दबिश दी थी। आरोपी ने घटना के बाद भागते समय हत्या में प्रयुक्त खुखरी को अभयखंड की ग्रीनबेल्ट में फेंक दिया था। गनीमत रही कि वह किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं मिली। सोमवार को पुलिस ने मौके पर ले जाकर आलाकत्ल बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी हत्या के बाद दिल्ली दिलशाद गार्डन की तरफ भागा था। वहां स्कूटी खराब होने के बाद वह ऑटो में बैठ गया और फिर इधर-उधर घूमता रहा। पुलिस से बचने के लिए वह फरीदाबाद और फिर इलाहाबाद भाग गया था। 11 सितंबर को उसने गाजियाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए पत्र दिया था। इस खबर के बाद टीम ने उसकी तलाश तेज कर दी थी, लेकिन उसने भेष बदलकर 13 सितंबर को कोर्ट में अधिवक्ता की मदद से सरेंडर कर दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने अगले दिन ही उसको रिमांड लेने के लिए अर्जी डाली थी जिसे कोर्ट में स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 सितंबर को हुई थी कारोबारी की खुखरी से हत्या:
अभयखंड की अनुकम्पा ग्रीन सोसायटी में के.के पांडेय परिवार के साथ रहता है। उनके पड़ोस में ही रियल इस्टेट का कारोबार करने वाले प्रमेंद्रर सिंह रहते थे। के.के पांडेय की बाइक का तार टूटने पर सुरक्षा गार्ड के बाद कारोबारी से विवाद हो गया था। इसी बीच, बीच-बचाव कराने आई कारोबारी की पत्नी नीतू के सिर में ईंट मारने से मामला और बढ़ गया। आरोपी के.के पांडेय भाग कर घर में पहुंच गया जबकि पीछे से कारोबारी डंडा लेकर उसके पास पहुंचे तो आरोपी ने खुखरी से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह स्कूटी लेकर कारोबारी को अस्पताल में देखने के बहाने फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed