{"_id":"6320de85919d07196f2c63b8","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd244494017","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: गैराज में आई कार से स्टंट करना पड़ा भारी, फोटो वायरल हुए तो पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: गैराज में आई कार से स्टंट करना पड़ा भारी, फोटो वायरल हुए तो पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
Wed, 14 Sep 2022 01:18 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:18 AM IST
सार
इंदिरापुरम के मंगल चौक पर मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद अतीक, मोहम्मद अहमद पुत्र विलायत, मोहम्मद अनीस पुत्र मोहम्मद यूसुफ व मोहम्मद जुनेद पुत्र मोहम्मद रियासत खोड़ा के रहने गैराज चलाते हैं। गैराज में एक लग्जरी कार मरम्मत के लिए आई थी।
विज्ञापन
स्टंट करने पर चार गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
विस्तार
कौशांबी में यूपी गेट पर कार से स्टंट करने वाले चार युवकों को कौशांबी थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। चारों युवकों के कार से स्टंट करने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। जिस कार से स्टंट किए गए, वो मरम्मत के लिए गैराज आई थी।
विज्ञापन
कौशांबी थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित ने बताया कि यूपी गेट पर कार से स्टंट करने की शिकायत मिली थी। टीम ने जांच में सामने आया कि इंदिरापुरम के मंगल चौक पर मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद अतीक, मोहम्मद अहमद पुत्र विलायत, मोहम्मद अनीस पुत्र मोहम्मद यूसुफ व मोहम्मद जुनेद पुत्र मोहम्मद रियासत खोड़ा के रहने गैराज चलाते हैं।
विज्ञापन
इनके गैराज में एक लग्जरी कार मरम्मत के लिए आई थी। कार की मरम्मत होने के बाद चारों कार का ट्रायल लेने के लिए निकल पड़े। यूपी गेट के आसपास दो युवक कार की छत पर बैठकर व दो अन्य फोटो खींच रहे थे। अन्य वाहन चालकों ने फोटो खींचकर युवकों के स्टंट करने की शिकायत की थी। इसको लेकर कौशांबी थाना पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
