फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पूर्व पार्षद ने भाजपा कार्यकारिणी सदस्य को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पूर्व पार्षद ने भाजपा कार्यकारिणी सदस्य को पीटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहीद नगर के पूर्व पार्षद योगेश चौधरी के खिलाफ भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य मोनू राघव को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने साहिबाबाद पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। मोनू राघव का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर सबमर्सिबल पंप ठीक कराने पर पूर्व पार्षद योगेश चौधरी से विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल प्लेटफार्म पर बहस होने के बाद पूर्व पार्षद उनसे गहरी नाराजगी रखने लगे। नौ सितंबर को वह कुछ लोगों के साथ गणपति विसर्जन के लिए यूपी बॉर्डर पर गए थे। वहां पर पूर्व पार्षद भी थे। तभी उन्हें देखकर अचानक मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों ने बीच-बचाव कराकर दोनों को अलग कराया। मोनू राघव ने साहिबाबाद थाने में मामले की लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार का कहना है कि शिकायत का संज्ञान लेकर घटना की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed