फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फ्लैट की जाली काटकर नकदी और सामान चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फ्लैट की जाली काटकर नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

इंदिरापुरम। अभयखंड पुलिस चौकी के नजदीक न्यायखंड में शुक्रवार देर रात चोरों ने किताब सप्लायर ईश्वर चंद गौतम के फ्लैट की खिड़की से जाली काटकर नकदी, जेवरात और अन्य महत्वपूर्ण सामान चोरी कर लिया। कमरों में सो रहे पत्नी और बच्चों के चोरों की भनक तक नहीं लगी।

जनता फ्लैट के निवासी ईश्वर चंद गौतम कास्मेटिक के सामान की दुकान और किताब सप्लायर का काम भी करते हैं। उन्होंने बताया कि सात सितंबर को वह किताब सप्लाई करने के लिए झांसी चले गए थे। इसके बाद 10 सितंबर की सुबह करीब छह बजे घर लौटे तो उन्हें वहां इंदिरापुरम पुलिस मिली। घर में पता चला कि चोर खिड़की की जाली काटकर 23 हजार रुपये नकद, ढाई ग्राम की दो जोड़ी पाजेब, 15 तोले की दो जोड़ी पाजेब, मकान के कागजात और सोने की चेन, स्कूल के प्रशस्ति पत्र व अन्य सामान चोरी कर ले गए। तब घर में बेटी, बेटे और पत्नी सो रहे थे। उन्हें चोरों का पता नहीं चला। ईश्वर चंद का कहना है कि चोरों ने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाया था, जिससे वह बेसुध हो गए। सुबह पांच बजे आंख खुलने पर सामान बिखरा पड़ा मिला था। उन्होंने बताया कि फ्लैट से चोरी हुए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये होगी। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। चोरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed