फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

साहिबाबाद। करहेड़ा नागद्वार के पास ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कार सवार युवकों को रोकना भारी पड़ गया। आरोप है कि चालक और दो अन्य युवकों ने शराब के नशे में पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और उनकी वर्दी फाड़ दी। सूचना पर साहिबाबाद थाने की पुलिस ने पहुंचकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल अंकुर मलिक ने बताया कि वह अपने साथ सिपाही अलकेश कुमार के साथ करहेड़ा नागद्वार पर वीवीआईपी ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब 10:40 बजे गलत दिशा से तेज रफ्तार में एक गाड़ी चौराहे पर पहुंची। उन्होंने चालक से गाड़ी को पीछे करने के लिए कहा तो वह अभद्रता करने लगा। हेड कांस्टेबल ने मुख्यमंत्री की ड्यूटी का हवाला दिया तो कार में सवार दो अन्य युवक भी बदसलूकी करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी एक साथ गाड़ी से उतरे और उनसे मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव कराने आए सिपाही अलकेश कुमार से भी हाथापाई की और वर्दी फाड़ दी। लोगों ने किसी तरह दोनों पुलिसकर्मियों को बचाया। क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि तीनों युवक शराब के नशे में थे। उनकी पहचान गौरव राणा निवासी यमुना विहार दिल्ली, हिमांशु राय निवासी मुरादनगर और शुभम निवासी शक्तिखंड-2 इंदिरापुरम के रूप में हुई। पूछताछ के बाद तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed