{"_id":"63052d9a0690cc58196aca6e","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd243422355","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: न्यू करहैड़ा कॉलोनी में 20 से ज्यादा कारों से बैटरी चोरी, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: न्यू करहैड़ा कॉलोनी में 20 से ज्यादा कारों से बैटरी चोरी, कार्रवाई की मांग
Wed, 24 Aug 2022 01:12 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:12 AM IST
सार
एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गिरोह की तलाश में टीमों को लगाया गया है। जल्द ही चोरी की वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से गश्त बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं। गश्त में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू करहैड़ा कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात में 20 से ज्यादा कारों की बैटरी चोरी कर ली। वारदात के दौरान वाहन हिंडन एयरफोर्स की दीवार से सटे खड़े थे। कार मालिकों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कॉलोनी निवासी आशावादी ब्राह्मण समिति के उपाध्यक्ष पीडी शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली के एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने 20 अगस्त की रात को अपनी कार घर के पास खड़ी की थी। चोरों ने देर रात को वैगनआर कार की बैट्री चोरी कर ली। सुबह कार से बैटरी चोरी होने का पता चला। चोरी को लेकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इसी दौरान पता चला कि कॉलोनी निवासी केनरा बैंक में सहायक प्रबंधक जंग बहादुर चौहान की स्विफ्ट डिजायर कार से भी बैटरी चोरी हुई है।
विज्ञापन
साथ ही चोरों ने वायुसेनाकर्मी अमनदीप, आरपीएफ में तैनात संजय, सेवानिवृत्त वायुसेनाकर्मी शमशुददीन, टाटा कंपनी से सेवानिवृत्त नरेंद्र चौहान, वायुसेना से सेवानिवृत्त वारंट अधिकारी ओमकार सिंह सहित 20 से ज्यादा कार की बैटरी को निशाना बनाया। लोगों ने सीसीटीवी खंगालते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। देर रात करीब तीन बजकर 17 मिनट से 38 मिनट के बीच सीसीटीवी में बाइक सवार दो लोग दिखाई दिए हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों चोरों पर अन्य चोरों की मदद से वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। कॉलोनी में चोरी को लेकर पीडी शर्मा, नरेंद्र चौहान व शमशुददीन ने शिकायत की है। आरोप है कि अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन