फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Food Safety Department seals five meat shops and two restaurants

Ghaziabad: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सील कीं मांस की पांच दुकान और दो रेस्त्रां

Mon, 22 Aug 2022 01:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

अभियान की जानकारी मिलते ही शहीदनगर में मीट की दुकान चला रहे कई दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि छापामार की कार्रवाई जारी रहेगी। बिना लाइसेंस के कोई मांस की दुकान संचालित नहीं होगी।

विज्ञापन
Food Safety Department seals five meat shops and two restaurants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीदनगर में अवैध रूप से चल रही पांच मांस की दुकान और बिना लाइसेंस के चल रहे दो रेस्टोरेंट को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सील कर दिया। पुलिस ने दुकान संचालकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


अवैध रूप से दुकानों के संचालन की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली थी। इसका संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार चौरसिया, राकेश कुमार यादव और अंशुल पांडेय की टीम पुलिस बल के साथ शहीदनगर पहुंची। सबसे पहले टीम ने सुलेमान मीट शॉप पर जाकर लाइसेंस दिखाने के लिए कहा लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके अलावा दुकान पर मांस की बिक्री में नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम अफसर मीट शॉप पर पहुंची। इस दुकान संचालक पर भी लाइसेंस व मांस से संबंधित कागजात नहीं थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इसे भी हिरासत में ले लिया। विभाग ने दोनों की दुकानों को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने सुलेमान चिकन शॉप, नईम मीट शॉप और अकरम चिकन शॉप पर छापेमारी की। इन तीनों के पास लाइसेंस नहीं था। लिहाजा तीनों दुकानों को सील कर दिया गया। शहीद नगर पुलिस चौकी के पास चल रहे सलीम रेस्टोरेंट व अब्दुल रेस्टोरेंट को लाइसेंस नहीं होने पर सील कर दिया। पुलिस ने अवैध रूप कटान के किए भैंस के 50 किलो मांस को जब्त किया। इसका नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed