फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लिव इन पार्टनर हत्याकांड: बहुत शक करता था फिरोज...सहेली की सलाह पर की हत्या

Sun, 21 Aug 2022 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 01:09 AM IST
सार

प्रीति के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो उसमें हत्या से ठीक पहले तनु से बातचीत का पता चला। लोकेशन चेक की गई तो मौका ए वारदात पर प्रीति के साथ तनु और उसके प्रेमी का नंबर सक्रिय मिला।

विज्ञापन
ghaziabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद के फिरोज की हत्या की आरोपी प्रीति शर्मा से पुलिस ने जेल में जाकर पूछताछ की तो उसने नए खुलासे कर दिए। उसने बताया कि फिरोज उस पर बहुत शक करता था, इसलिए उसकी जान ली। इसमें उसकी सहेली और उसके प्रेमी ने साथ दिया। पुलिस ने सहेली तनु को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या में साथ देना कुबूल किया है।
विज्ञापन


तुलसी निकेतन के फ्लैट में फिरोज की हत्या छह अगस्त की रात में हुई थी। ट्रॉली बैग में पैक करके शव को ठिकाने ले जाते हुए प्रीति पकड़ी गई थी। तब उसने बताया था कि वह चार साल से फिरोज के साथ लिव इन रिलेशन में थी। फिरोज शादी से इनकार कर रहा था इसलिए अकेले ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस को शक था कि वारदात में कोई और भी शामिल हो सकता है, क्योंकि हत्या से लेकर दिल्ली से बैग खरीदकर लाने और फिर शव ठिकाने लगाने के लिए जाने तक प्रीति का अकेले सब करना गले नहीं उतर रहा था।
विज्ञापन


प्रीति के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो उसमें हत्या से ठीक पहले तनु से बातचीत का पता चला। लोकेशन चेक की गई तो मौका ए वारदात पर प्रीति के साथ तनु और उसके प्रेमी का नंबर सक्रिय मिला। सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि दिल्ली मौजपुर के विजयपार्क निवासी तनु को गिरफ्तार कर लिया है। उसने प्रेमी की मदद से फिरोज के खून से सने कुर्ता और पायजामा पॉलिथीन में पैक करके सिकंदरपुर में फेंक दिए थे। पुलिस अब तनु के प्रेमी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed