{"_id":"62f16d650c0a130b8e2d762e","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2427495106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद ने किया इकराम का मर्डर: 10 हजार रुपये के लिए सिर पर मारा डंडा, लाश जंगल में छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद ने किया इकराम का मर्डर: 10 हजार रुपये के लिए सिर पर मारा डंडा, लाश जंगल में छोड़कर भागा
Tue, 09 Aug 2022 01:39 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:39 AM IST
सार
लोनी कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे। दोनों दोस्त थे। तीन माह पूर्व इकराम से प्रमोद ने करीब 10 हजार रुपये उधार लिए थे। इकराम प्रमोद से बार-बार पैसों की मांग कर रहा था। दोनों में पैसों को लेकर विवाद और झगड़ा होता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधार दिए 10 हजार रुपये मांगने पर लड़ाई कर दोस्त ने इकराम के सिर पर डंडा मारकर हत्या की थी। आरोपी जंगल में हत्या कर शव मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी प्रमोद को सोमवार को पुस्ता तिराहा से गिरफ्तार किया है। मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। उसके कब्जे से पुलिस ने कार और डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन
लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को शनिवार को निठोरा खरखड़ी गांव के जंगल में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त इकराम निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इकराम की मौत सिर में चोट लगने से होना आया था। इकराम का मोबाइल गायब था। पुलिस ने इकराम के रास्ते की फुटेज खंगाली तो पता चला कि वह कॉलोनी में रहने वाले दोस्त प्रमोद की कार में बैठ कर कहीं जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने इकराम और प्रमोद के फोन की लोकेशन देखी, तो दोनों की लोकेशन निठोरा खरखड़ी गांव के जंगल में एक साथ मिली। पुलिस ने प्रमोद को हत्या के शक में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसने अपना जुर्म कुबूल किया।
विज्ञापन
इस तरह मिला आरोपी का लोकेशन
लोनी कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे। दोनों दोस्त थे। तीन माह पूर्व इकराम से प्रमोद ने करीब 10 हजार रुपये उधार लिए थे। इकराम प्रमोद से बार-बार पैसों की मांग कर रहा था। दोनों में पैसों को लेकर विवाद और झगड़ा होता था। शुक्रवार को इकराम खन्ना नगर कॉलोनी के पास खड़े थे। इस दौरान प्रमोद कुमार अपनी कार से आया। यहां दोनों में पैसों को लेकर फिर से झगड़ा हुआ। तभी प्रमोद ने इकराम को अपनी कार में बैठाया और निठोरा खरखड़ी गांव के जंगल में ले गया। यहां मौका देखकर प्रमोद ने इकराम के सिर में डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। प्रमोद ने अपना फोन चालू कर रखा था। लेकिन इकराम का फोन बंद था। कुछ समय बाद प्रमोद ने इकराम के फोन को ऑन किया। तब पुलिस को उसकी लोकेशन प्रमोद के पास मिली।
विज्ञापन