{"_id":"62c1f117ee12293c1a0572d3","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd240995191","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने कुत्ते पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार, मालिक भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने कुत्ते पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार, मालिक भी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने कुत्ते पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार, मालिक भी घायल
इंदिरापुरम। हैबिटेट सेंटर के पास कुत्ते को टहला रहे मल्टी नेशनल कंपनी के पदाधिकारी राहुल सेतीया को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कुत्ते की मौत हो गई जबकि वह घायल हो गए। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में वाहन नंबर के आधार पर महिला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शिप्रा सनसिटी निवासी राहुल ने बताया कि एक जून की रात नौ बजे खाना खाने के बाद छह साल के कुत्ते को टहला रहे थे। वह हैबिटेट सेंटर के पास प्रेजिडियम स्कूल वाली रोड पर पहुंचे तभी कार ने पीछे से दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। उनका आरोप है कि महिला चालक को रोककर उन्होंने घायल कुत्ते को अस्पताल ले जाने के लिए बोला तो वह बिना कुछ कहे कार लेकर चली गई। उन्होंने एक स्कूटी चालक की मदद से कुत्ते को चिकित्सक के पास ले जाकर दिखाया लेकिन गंभीर हालत होने की वजह से दूसरे डॉक्टर के पास जाते समय कुत्ते चींचीं की मौत हो गई। उनका कहना है कि कुत्ते पर कार का टायर चढ़ने से उसका पेट फट गया था। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रहे हैं। आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे।