{"_id":"62b761a04e82143dab5cf92f","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2405942131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी की अवैध रिफिलिंग के दौरान दुकान में लगी आग, आठ लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी की अवैध रिफिलिंग के दौरान दुकान में लगी आग, आठ लोग झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी की अवैध रिफिलिंग के दौरान दुकान में लगी आग, आठ लोग झुलसे
खोड़ा। संगम पार्क में शनिवार सुबह करीब आठ बजे एलपीजी के सिलिंडर में अवैध रूप से रिफलिंग किए जाने को दौरान किराना की दुकान में भीषण आग लग गई। इसमें दुकानदार अशोक प्रजापति (55), बेटा विवेक (23) और बेटी आरती (21) समेत आठ लोग बुरी तरह झुलस गए। दमकलकर्मियों के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका।
मूलरूप से बिहार के नवादा जिले के रहने वाले अशोक प्रजापति यहां संगम पार्क में पिछले 17 वर्ष से किराने की दुकान करते हैं। पहली मंजिल वह बेटी और बेटे के साथ रहते हैं। सुबह करीब 7:30 बजे उन्होंने दुकान खोली और साफ-सफाई के बाद ग्राहकों को सामान देना शुरू कर दिया।
करीब 15 मिनट बाद अचानक दुकान से आग की तेज लपटें उठनी शुरू हो गईं। चंद सेकेंडों में दुकान में रखा सामान जलने लगा और छोटे-छोटे सामान के पैकेट फटने लगे। चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े। दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया और तीन सिलिंडरों को समय से बाहर निकाल लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गैस रिफलिंग का सामने आ रहा है। फिलहाल दुकान में रखा सामान और एक स्कूटी भी जल गई है। जांच टीम जल्द ही दुकानदार और अन्य लोगों से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करेगी। फिलहाल दुकान को सुरक्षा की दुष्टि से बंद कर दिया है। वहां पर लोगों को जाने की इजाजत नहीं है
विज्ञापन
दुकानदार को बचाने में झुलसे बेटा-बेटी
अशोक झुलसी हालत में बाहर की तरफ दौड़े। उन्हें बचाने के लिए विवेक और आरती पहुंचे तो वह दोनों भी आग से झुलस गए। इस बीच सामान के लिए खड़े पड़ोसी विशाल, राधा उसकी आठ माह की बच्ची साक्षी, नीरज और मुकेश भी झुलस गए। सभी को तुरंत कैब व अन्य गाड़ियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार और अन्य चिकित्सक भी एमएमजी अस्पताल में मरीजों को देखने पहुंचे। अशोक, विवेक और आरती को सफदरजंग रेफर कर दिया। राधा और साक्षी व मुकेश को छुट्टी दे दी जबकि विशाल और नीरज का उपचार चल रहा है।