फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

महिला का फोन हैक कर दिया 11 हजार का लोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महिला का फोन हैक कर दिया 11 हजार का लोन
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में रहने वाली एक महिला ने शातिरों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया है। शातिरों ने बिना आवेदन के 11 हजार का लोन देकर फर्जीवाड़ा किया है। आरोप है कि ठगों ने क्रेडिट गोल्ड एप के माध्यम से उनका फोन हैक कर खाते में 11 हजार का लोन जारी कर दिया। अब उन्हें 19 हजार रुपये जमा करने के लिए धमकी दी जा रही है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

महिला का कहना है कि उन्होंने कभी भी बैंक या ऑनलाइन तरीके से लोन के लिए आवेदन नहीं किया है लेकिन ठगों ने फोन हैक कर खाते की पूरी जानकारी ले ली फिर उनके नाम पर लोन जारी कर 11 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। कुछ दिनों बाद शातिरों ने उन्हें फोन किया और ब्याज समेत 19 हजार 100 रुपये देने के लिए कहा। जब उन्होंने कोई लोन नहीं लेने के बारे में कहा तो ठगों ने उनके अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई। यही नहीं, व्हाट्सएप कॉल करके उनसे बदतमीजी की। साइबर सेल की नोडल अधिकारी अंशु जैन का कहना है कि साहिबाबाद थाने में फोन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed