फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दोस्तों संग ब्वॉयफ्रेंड कर रहा इंस्टाग्राम मॉडल को बदनाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दोस्तों संग ब्वॉयफ्रेंड कर रहा इंस्टाग्राम मॉडल को बदनाम
विज्ञापन

साहिबाबाद। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम की एक मॉडल ने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड पर एक युवती और दोस्तों संग मिलकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उसने साहिबाबाद थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है। साइबर सेल टीम मामले की जांच कर रही है।

महिला का कहना है कि कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर उसकी गुड़गांव की एक युवती से मुलाकात हुई थी। दोनों में बातचीत के दौरान गहरी दोस्ती हो गई। अचानक गुड़गांव वाली युवती का उससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी होने पर युवती ने महिला की बेटी के बारे में अपशब्द बोल दिए। इससे मामला और भी बिगड़ गया। आरोप है कि युवती ने महिला की निजी फोटो इंस्टाग्राम पर कुछ दोस्तों के साथ वायरल की तो महिला के होश उड़ गए। आरोप है कि युवती को यह फोटो महिला के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड से मिले थे। इतना ही नहीं, महिला को बदनाम करने में गुड़गांव की युवती के साथ उसके तीन अन्य दोस्त भी शामिल हैं, जो लगातार निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना कर रहे हैं। महिला ने पूरे मामले में साहिबाबाद थाने में पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया पर कल्पना कुंदु द्वारा इंस्टाग्राम आईडी बनाई हुई है। उसी प्लेटफार्म पर वह महिला को लगातार धमकी दे रही थी। उसके अलावा अन्य दोस्तों ने भी महिला की निजी फोटो गलत तरीके से संशोधित कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। डीएसपी और थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया पर आईडी की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत के आधार पर कल्पना कुंदु, मलाइका, सैंडी राजपूत और भीम के खिलाफ नामजद मुकदमा हुआ है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed