{"_id":"62af7947f84fc179810cb66e","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2402952139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ की महिला जवान से मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ की महिला जवान से मोबाइल लूटा
विज्ञापन
सीआईएसएफ की महिला जवान से मोबाइल लूटा
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र के जौहरीपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी सवार बदमाश ने सीआईएसएफ की महिला जवान का मोबाइल लूट लिया। महिला ने दूसरे नंबर से उसे कॉल कर फोन वापस करने को कहा, तो बदमाश ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला जवान ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जौहरीपुर में सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मेट्रो में ड्यूटी लगी हुई है। वह जौहरीपुर मेट्रो स्टेशन के पास से होकर ड्यूटी पर पैदल जा रही थीं तभी एक स्कूटी सवार बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और कुछ दूर पीछा किया लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गया। महिला ने अन्य फोन से अपने फोन पर कॉल की तो बदमाश ने फोन उठा लिया। महिला जवान ने फोन वापस करने को कहा। इस पर बदमाश बोला कि अगर पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो आगे से देख लेना, जान से जाएगी। बदमाश ने कहा कि तुम रोज यहां से होकर गुजरती हो। इसके बाद बदमाश ने फोन बंद कर दिया। लोनी बार्डर थाना अध्यक्ष योगेंद्र पवार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाश की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।