फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

हाशिम बाबा के नाम पर मांगी रंगदारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हाशिम बाबा के नाम पर मांगी रंगदारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। मोहन नगर निवासी उद्यमी आरके श्रीवास्तव को हाशिम बाबा के नाम से ई-मेल में धमकी देकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीएसपी और थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे के साथ क्राइम ब्रांच टीम ने उद्यमी के ही कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार राघव को गिरफ्तार किया है। उससे एंड्रॉयड फोन और 7140 रुपये बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अनिल राघव गरिमा गार्डन की अशोक वाटिका में रहता है। वह राजेंद्र नगर में आरके श्रीवास्तव के पास कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता है। उसकी पत्नी कई महीनों से बीमार है और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे पत्नी के इलाज के लिए रुपयों की जरूरत थी। उसने 40 हजार रुपये उधार मांगे थे लेकिन उद्यमी ने राशि देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने रंगदारी मांगने की योजना तैयार की थी। आरोपी का कहना है कि पांच-छह दिन पहले उद्यमी के खाते में 5.60 लाख रुपये आए थे, जिसके बाद उसने उसने रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

ऑनलाइन हाशिम बाबा का नाम खोजा
ऑपरेटर ने पहले ऑनलाइन सिक्योर वीपीएन साफ्टवेयर की मदद से हाशिम बाबा गैंग का नाम खोजा। इसके बाद फेक आईडी तैयार कर कंपनी की अधिकारिक मेल पर धमकी भेजकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। डीएसपी नागेंद्र चौबे ने बताया कि सिक्योर वीपीएन ऐप की मदद से आरोपी ने हाशिम बाबा गिरोह की कुंडली खंगाली। यह गैंग दिल्ली-एनसीआर का बड़ा गैंगस्टर है जो लोगों से रंगदारी मांगता है और पैसे नहीं देने पर जान से मार देता है। इसी नाम का फायदा उठाकर वह उद्यमी को बार-बार रंगदारी देने के लिए धमकी दे रहा था। वह मेल सिंगापुर गेटवे के जरिए उद्यमी के पास पहुंचता था। इससे उन्हें लगता था कि हाशिम गैंग सिंगापुर में बैठकर रंगदारी मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी के बराबर में बैठकर आरोपी ने ही लिखी थी तहरीर
पुलिस जांच में सामने आया कि कंपनी में ऑपरेटर अनिल कुमार राघव का सिस्टम उद्यमी आरके श्रीवास्तव के बराबर में ही रखा रहता है। उद्यमी से रंगदारी मांगने और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी जैसे मामले से वह अच्छी तरह वाकिफ था लेकिन उद्यमी के सामने पूरी तरह अनजान बनने का ड्रामा करता था। 12 जून को उद्यमी ने आरोपी से ही अपने आफिस में बैठकर घटना की शिकायत लिखवाई थी जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा लिखकर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed