फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

तीन घंटे बाधित रही मेट्रो, भटकते रहे यात्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तीन घंटे बाधित रही मेट्रो, भटकते रहे यात्री
विज्ञापन

वैशाली। ब्लू लाइन मेट्रो रूट पर बृहस्पतिवार सुबह केटेनरी वायर टूटने से यात्रियों को दिल्ली से आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। तीन घंटे मरम्मत कार्य चला, जिससे मेट्रो की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित रही। खासकर ऑफिस के लिए निकले लोगों को मेट्रो न मिलने से देरी हुई। इससे पहले सोमवार शाम को भी ब्लू लाइन रूट पर ही तकनीकी खराबी से मेट्रो संचालन प्रभावित रहा।
ब्लू लाइन वैशाली से वाया राजीव चौक होते हुए द्वारका तक जाती है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली में यमुना बैंक व इंद्रप्रस्थ स्टेशन के बीच ब्लू लाइन (अप लाइन) पर केटेनरी वायर टूट गई। सुबह करीब छह बजकर 43 मिनट पर मरम्मत कार्य शुरू हुआ। इससे वैशाली व कौशांबी मेट्रो स्टेशन से दिल्ली की ओर आवागमन करने वालों को खासी परेशानी आई। व्यस्तम समय में आठ से साढ़े दस बजे तक ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित रही। लोग डीएमआरसी को ट्वीट कर जानकारी लेते रहे। मेट्रो स्टेशन पर कभी आधे घंटे तो कभी 40 मिनट बाद मेट्रो आने की सूचना बोर्ड से जारी होती रही। इससे यात्रियों को कार्यालय, कॉलेज व गंतव्य स्थान तक पहुंचने में देरी हुई। लोगों को ऑटो, कैब, निजी वाहन व बस का सहारा लेना पड़ा। मेट्रो अधिकारियों ने सुबह पौने दस बजे मरम्मत कार्य पूरा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

महंगा पड़ा कैब व ऑटो का सफर
मेट्रो में आई खराबी का फायदा कैब और ऑटो चालकों ने उठाया। लोगों से मुंह मांगा किराया वसूल किया गया। लोगों को कैब के नहीं आने पर ऑटो में महंगा सफर करने को मजबूर होना पड़ा। आम दिनों के मुकाबले लोगों को 250 के बजाए 400-500 रुपये तक राजीव चौक के लिए देने पड़े। वैशाली सेक्टर-चार निवासी दीपशिखा ने बताया कि मेट्रो के खराब होने के चलते ऑटो से दिल्ली कार्यालय जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने कार से छोड़ा तो कोई गया बस से
अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों को कौशांबी व वैशाली स्टेशन छोड़ने पहुंचे लोगों को मेट्रो के खराब होने का पता चला। ऐसे में कुछ अभिभावक बच्चों को स्वयं ही कार व बाइक से दिल्ली तक छोड़ने तक मजबूर हुए। इंदिरापुरम निवासी सुमन झा ने बताया कि मेट्रो खराब होने के चलते बेटी को कार से इंद्रप्रस्थ तक छोड़ना पड़ा।

डीएमआरसी प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि यमुना बैंक व इंद्रप्रस्थ स्टेशन के बीच ब्लू लेन की अप लाइन पर केटेनरी वायर टूट गई थी। सुबह साढ़े छह बजे से पौने दस बजे तक मरम्मत कार्य के चलते दिक्कत हुई। हालांकि डाउन लाइन के माध्यम से मेट्रो का संचालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed