फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

साल के अंत तक हिंडन से कुशीनगर के लिए शुरू होगी उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
साल के अंत तक हिंडन से कुशीनगर के लिए शुरू होगी उड़ान
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से लोग 2022 के अंत तक कुशीनगर तक की उड़ान भर सकेंगे। कुशीनगर उड़ान के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हिंडन एयरपोर्ट से कुशीनगर के लिए हवाई रूट को नागरिक विमानन मंत्रालय की ओर से सहमति मिल चुकी है।
हिंडन एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होने की प्रक्रिया चल रही है। यहां से पिथौरागढ़ के साथ ही कुशीनगर और फिर अयोध्या एवं लखनऊ के लिए उड़ान भरी जाएगी। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पिथौरागढ़, कुशीनगर एवं अयोध्या के लिए हवाई रूट को अनुमति मिल चुकी है। इन शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने को विभिन्न एयरलाइन कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। जल्द ही एयरलाइन कंपनी और उड़ान का दिन तय किया जाएगा। इसके साथ ही एक साल के अंदर यहां से शिमला, पठानकोट, भठिंडा और राजस्थान के श्रीगंगानगर के लिए भी सीधी उड़ान सेेवा शुरू होनी है। इनके भी हवाई रूट की अनुमति लेने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

अयोध्या में एयरपोर्ट बनते ही शुरू होगी सेवा
अयोध्या में एयरपोर्ट का निर्माण होने के तुरंत बाद यहां से उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। फिलहाल वहां एयरपोर्ट निर्माण कार्य चल रहा है। अयोध्या एयरपोर्ट को डोमेस्टिक एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। लोग यहां से घंटे भर में राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जा सकेंगे। हिंडन एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए हवाई रूट को विभाग की ओर से पहले ही अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शहरों के उड़ान में बढ़ रही यात्रियों की संख्या
वर्ष 2019 से शुरू हुए हिंडन एयरपोर्ट से मौजूदा समय में कर्नाटक के हुबली और कलबुर्गी एयरपोर्ट के लिए ही उड़ान सेवा संचालित है। शुरुआत पिथौरागढ़ के लिए उड़ान सेवा से हुई थी लेकिन कुछ महीने के बाद तकनीकी दिक्कतों के चलते उड़ान सेवा अस्थाई तौर पर बंद हो गई। हिंडन एयरपोर्ट से इस साल 18 से 24 अप्रैल के बीच 14 फ्लाइट से 601 यात्रियों ने सफर किया। भारतीय विमानपत्तनन प्राधिकरण ने इस संबंध में दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली के बाद दूसरे एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होने पर खुशी जताई थी। माना जा रहा है कि अगले दो वर्षों में यह व्यस्ततम एयरपोर्ट में शामिल होगा, इसकी पुुष्टि चार्ज लेने के बाद निदेशक अमित कांत शर्मा ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed