{"_id":"629bb215cdb07776b14a282e","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd239538379","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराये के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़
साहिबाबाद। पुलिस ने शालीमार गार्डन में किराये के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो संचालिका समेत पांच महिला और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह अवैध काम पिछले तीन महीनों से चल रहा था। व्हाट्सएप के जरिये सौदेबाजी कर फ्लैट पर ग्राहकों को बुलाया जाता था।
सीओ साहिबाबाद अंशु जैन ने टीम के साथ सूचना पर फ्लैट में छापा मारा। पुलिस को मौके पर तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ में पता चला कि दो संचालिकाओं ने तीन महीने से फ्लैट किराए पर लिया हुआ था। अवैध व्यापार को करने के लिए उन्होंने व्हाट्सएप नंबर जारी किया हुआ था। युवकों की पहचान टीला मोड़ निवासी सूरज, दिल्ली मानसरोवर में रहने वाले दीपक पांचाल और बादलपुर गौतमबुद्धनगर निवासी वकील के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि गिरोह की संचालिका पिछले कई साल से इस काम में हैं। पुलिस कार्रवाई के कारण अलग-अलग जगह पर देह व्यापार करती हैं। दोनों के पास देह व्यापार करने वालीं महिलाएं, युवतियां और ग्राहकों के मोबाइल नंबर हैं। उन नंबरों से वह एजेंट के जरिये संपर्क करती थीं। बातचीत तय होने पर वह ग्राहक को सुरक्षित फ्लैट मुहैया कराती थी। इसमें वह एजेंट को ग्राहक लाने के लिए और फ्लैट दिलाने के लिए अतिरिक्त चार्ज वसूलती थी। पुलिस को कई बार इनके खिलाफ शिकायत मिली थी। पुलिस टीम लगातार फ्लैट पर नजर रख रही थी। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।