फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अवैध तार कारोबारियों पर कार्रवाई करने पहुंची प्रशासन की टीम पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अवैध तार कारोबारियों पर कार्रवाई करने पहुंची प्रशासन की टीम पर हमला
विज्ञापन

लोनी। मौलाना आजाद नगर कॉलोनी में शनिवार को अवैध तार कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने प्रशासनिक टीम पहुंची। यहां लोगों ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। कारोबारियों ने अधिकारियों को कार्रवाई से रोका और छह कर्मचारियों के साथ मारपीट की। हंगामे की सूचना पर दो थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।
लोनी तहसीलदार शिव नरेश सिंह, ईओ शालिनी गुप्ता, लोनी नगरपालिका की टीम, पुलिस समेत अन्य विभागों की टीम शनिवार शाम बेहटा हाजीपुर मौलाना आजाद नगर कॉलोनी पहुंची। यहां टीम ने कुछ घरों से तार बरामद किए। नगर पालिका के कर्मचारी तारों के बंडलों को ट्रैक्टर में रखने लगे। इस दौरान भारी संख्या में कारोबारी आ गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कार्रवाई से रोका और हंगामा किया। हंगामे के दौरान अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग उग्र हो गए। चर्चा है कि लोगों ने वहां पथराव किया लेकिन अधिकारियों ने पथराव की बात से इनकार किया है। हंगामे के दौरान लोगों ने नगरपालिका के ट्रैक्टर से तारों के बंडल उतार लिए। कर्मचारियों ने रोका तो लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अधिकारी वहां से हट गए। लोगों ने लोनी नगरपालिका के छह कर्मचारियों जितेंद्र, अक्षय, गोविंद, आशीष, मोनू और राजवीर के साथ मारपीट की। कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। सभी कर्मचारी लोनी बार्डर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी। लोनी बार्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर कारोबारियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

जिन घरों में हुई कार्रवाई, वहां थे बिजली के मीटर
बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में अवैध तारों का कारोबार काफी समय से फल फूल रहा है। पूर्व में इन तार कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। कार्रवाई के बाद फिर से लोगों ने तारों के कारोबार को बढ़ा लिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने दो घरों के बिजली के कनेक्शन काटे। यहां कारोबारियों ने साठगांठ कर बिजली के कनेक्शन ले रखे थे। लोनी एसडीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। जल्द पूरी टीम के साथ अवैध कारोबारियों के खिलाफ फिर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार जलाकर फैलाते हैं प्रदूषण
आसपास कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में भारी संख्या में अवैध तार का कारोबार होताहै। कुछ कारोबारी तार को जलाकर तो कुछ तार को छीलकर कीमती धातु निकालते हैं। इससे क्षेत्र में प्रदूषण फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed