{"_id":"62912dc881fbf6541338da64","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd239110617","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति करता था लग्जरी वाहनों की चोरी, पत्नी रखती थी हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति करता था लग्जरी वाहनों की चोरी, पत्नी रखती थी हिसाब
विज्ञापन

इंदिरापुरम। क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लोकेश उर्फ लोकेंद्र ने खुलासा किया है कि वह वाहन चोरी करने के दौरान अपनी पत्नी को भी साथ में रखता था। वाहन चोरी से मिलने वाली रकम का हिसाब-किताब उसकी पत्नी सविता ही रखती थी और उसके ही खाते में रकम जमा होती थी। पुलिस का दावा है कि गिरोह का संचालन सविता ही करती है।
एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सविता ही गिरोह के अन्य सदस्यों को रकम का बंटवारा करती है। दिल्ली से स्विफ्ट कार चोरी कर भाग रहे लोकेश को क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर घायल कर दिया था। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, चोरी की स्विफ्ट कार व एक लैपटॉप बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि क्राइम ब्रांच को लोकेश की लोकेशन मिली थी। उसके बाद इंदिरापुरम पुलिस के साथ हिंडन नहर पुल पर उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। सर्विस रोड पर उसे रुकने के लिए कहा तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। जवाब में टीम ने पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। इलाज के लिए लोकेश को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां रात में ही प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सक ने छुट्टी दे दी। पूछताछ में सामने आया कि लोकेश ने दिल्ली और यूपी के अलग-अलग जनपदों में वाहन चोरी की 50 घटनाएं की हैं। उसकी काफी समय से पुलिस को तलाश थी। वह वाहन चोरी करता है जबकि पत्नी सविता चोरी के वाहनों को एक राज्य से दूसरे राज्य में बेचने के लिए सदस्यों को रकम बांटती है। जांच में यह भी सामने आया कि वाहन चोरी के दौरान लोकेश पत्नी सविता को भी साथ में बैठा लेता था, जिससे चेकिंग के दौरान कोई भी पुलिस अधिकारी उन पर शक ना करें। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हापुड़, बिजनौर, मोदीनगर, खैर अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर समेत अन्य जगहों से चोरी के 31 मामलों का खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस उसकी पत्नी की भी तलाश कर रही है।
20 वर्ष की उम्र से कविनगर में की थी पहली चोरी:
उप निरीक्षक यतेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी लोकेश ने सबसे पहले 20 वर्ष की उम्र में कविनगर थाना क्षेत्र में एक घर में हजारों रुपये की चोरी की थी। उसके बाद वह दिल्ली से वाहन चोरी के मामले में वर्ष 2020 में जेल गया था। वहां से छूटने के बाद उसने फिर से चोरियां शुरू कर दीं। उनके मुताबिक, गिरोह में करीब सात से आठ सदस्य शामिल हैं, जो ऑन डिमांड वाहनों की चोरी करते हैं। इनमें से पांच-छह सदस्य साहिबाबाद और इंदिरापुरम थाने से जेल जा चुके हैं। बाकी सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।